एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: परषोत्तम रूपाला ने ऐसा क्या कह दिया, जिससे खतरे में आ गए बीजेपी के 22 करोड़ वोट?

Lok Sabha Elections 2024: गुजरात की राजकोट लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रूपाला के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. एक समुदाय बीजेपी से उनकी उम्मीदवारी वापस लेने को कह रहा है.

Elections 2024: केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद बुधवार (3 अप्रैल) को और बढ़ गया. राजपूत नेताओं ने बीजेपी की ओर से सुलह की कोशिश को खारिज कर दिया और धमकी दी कि अगर पार्टी गुजरात से रूपाला की उम्मीदवारी वापस नहीं लेती है तो वे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे.

सत्तारूढ़ बीजेपी और क्षत्रिय (राजपूत) नेताओं के बीच हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में कोई सफलता नहीं मिल सकी है, क्योंकि समुदाय के नेता अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. राजपूत नेताओं के साथ बैठक में शामिल होने वाले बीजेपी नेता भूपेन्द्र सिंह चूडास्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हालांकि, रूपाला ने कम से कम चार बार माफी मांगी है, लेकिन राजपूत समुदाय के नेताओं ने कहा कि उनकी एकमात्र मांग रूपाला को चुनावी मैदान से हटाने की है.’’

राजपूतों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
गुजरात की राजकोट लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रूपाला ने यह दावा करके विवाद पैदा कर दिया था कि तत्कालीन 'महाराजाओं' ने विदेशी शासकों और अंग्रेजों के उत्पीड़न के आगे घुटने टेक दिए थे और यहां तक कि अपनी बेटियों की शादी भी उनसे कर दी थी. गुजरात में क्षत्रिय समुदाय ने रूपाला की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई क्योंकि तत्कालीन राजघरानों में अधिकांश राजपूत थे.

चूडास्मा ने कहा, ‘‘ सभी राजपूत नेताओं ने हमें बताया कि वे राजकोट सीट से रूपाला को हटाने से कम पर सहमत नहीं होंगे. हालांकि, हमने उनसे अपनी मांग पर पुनर्विचार करने और रूपाला को माफ करने का आग्रह किया है क्योंकि वह पहले ही माफी मांग चुके हैं, लेकिन समुदाय के नेताओं ने एक स्वर में हमारे अनुरोध को खारिज कर दिया. वे क्षमा के हमारे अनुरोध को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं.’’

क्या कटेगा परषोत्तम रूपाला का टिकट?
उन्होंने कहा कि बीजेपी इस संबंध में फैसला लेगी. राजपूत समन्वय समिति के संयोजक करणसिंह चावड़ा ने रूपाला की उम्मीदवारी वापस नहीं लेने पर लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की धमकी दी.

'देशभर के 22 करोड़ राजपूत करेंगे प्रदर्शन' 
करणसिंह चावड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी केवल एक ही मांग है - रूपाला को राजकोट लोकसभा उम्मीदवार के रूप में हटाएं. हमने बीजेपी नेताओं से स्पष्ट रूप से कहा कि राजपूत समुदाय इसके अलावा किसी अन्य समझौते के फॉर्मूले पर सहमत नहीं होगा. अब बीजेपी नेतृत्व को यह तय करना है कि उन्हें रूपाला प्रिय हैं या गुजरात के 75 लाख सहित देश में रहने वाले 22 करोड़ राजपूत.’’

चावड़ा ने कहा, ‘‘अगर रूपाला को नहीं हटाया गया तो हम अपना आंदोलन तेज करेंगे और इसका असर राज्य की सभी 26 सीट पर पड़ेगा. हम पूरे राज्य में बैनर लगाएंगे और राजकोट सीट पर स्वतंत्र उम्मीदवार भी उतारेंगे और हर घर से संपर्क करेंगे. अगर रूपाला को नहीं हटाया गया तो हमारा आंदोलन पूरे गुजरात और भारत में फैल जाएगा.’’ उन्होंने कहा कि राजपूत संगठन अब बीजेपी के साथ इस मुद्दे पर कोई बैठक नहीं करेंगे.

परषोत्तम रूपाला ने क्या आपत्तिजनक बोला?
रूपाला ने 22 मार्च को राजकोट में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि तत्कालीन 'महाराजाओं' ने विदेशी शासकों के साथ-साथ अंग्रेजों के उत्पीड़न के सामने घुटने टेक दिए थे. रूपाला ने कहा कि इन महाराजाओं ने उनके साथ रोटी-बेटी का संबंध रखा. गुजरात में क्षत्रिय समुदाय ने रूपाला के बयान पर आपत्ति जताई.

इसके बाद रूपाला ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली, लेकिन कई राजपूत नेताओं ने उनकी माफी को स्वीकार नहीं किया और बीजेपी से कहा कि उनकी जगह किसी और को उम्मीदवार बनाया जाए, अन्यथा चुनाव में राजपूत मतदाताओं की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election 2024: 40 फीसदी मुस्लिम, 20 फीसदी ईसाई, जानें राहुल गांधी की वायनाड सीट का सियासी समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget