एक्सप्लोरर

कोरोना के बाद अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए संसदीय समिति की सिफ़ारिश, गाड़ियों पर GST घटाया जाए

समिति का मानना है कि कोरोना काल के बाद देश में निवेश बढ़ाने के लिए अलग अलग सेक्टरों की पहचान कर निवेशकों को प्रेरित करने की ज़रूरत है.समिति ने सरकार से हर तरह की गाड़ियों और गाड़ियों के कल पुर्जों पर लगने वाले जीएसटी को 28 फ़ीसदी से घटाकर 18 फ़ीसदी करने की सिफ़ारिश की है.

नई दिल्ली: कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था में आई गिरावट को लेकर संसद की स्थायी समिति ने गहरी चिंता जताई है. समिति ने कहा है कि अर्थव्यवस्था को इस गिरावट से उबारने के लिए सरकार को कई और ठोस क़दम उठाने की ज़रूरत है. वाणिज्य मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने कोरोना काल में जीडीपी विकास की दर में नकारात्मक वृद्धि पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि 2017 से ही विकास दर में गिरावट का क्रम जारी है.

निवेशकों को प्रेरित करने की ज़रूरत- समिति 

समिति का मानना है कि कोरोना काल के बाद देश में निवेश बढ़ाने के लिए अलग अलग सेक्टरों की पहचान कर निवेशकों को प्रेरित करने की ज़रूरत है. इसके लिए इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत भूमि अधिग्रहण, कर प्रणाली, बैंक क्रेडिट और अन्य प्रक्रियाओं को ज़्यादा सरल एयर व्यवहारिक बनाने की सिफ़ारिश की गई है.

भूमि अधिग्रहण की समस्या को समिति ने गम्भीर बताते हुए इसका जल्द से जल्द दीर्घावधि समाधान निकालने की सलाह दी गई है. इसके लिए केंद्र और सभी राज्यों के सम्बंधित मंत्रियों की एक अधिकार प्राप्त समिति बनाने की सिफ़ारिश की गई है. समिति का कहना है कि इस मामले में नीति बनाने के साथ साथ देश में एक भूमि बैंक (Land Bank) बनाने पर भी अधिकार प्राप्त समिति विचार कर सकती है.

जीएसटी को 28 फ़ीसदी से घटाकर 18 फ़ीसदी करने की सिफ़ारिश

अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए ऑटोमोबाइल सेक्टर को एक अहम क्षेत्र बताया गया है. इस सेक्टर को पुनर्जीवित करने के लिए समिति ने सरकार को दो अहम सिफ़ारिशें की हैं. समिति ने सरकार से हर तरह की गाड़ियों और गाड़ियों के कल पुर्जों पर लगने वाले जीएसटी को 28 फ़ीसदी से घटाकर 18 फ़ीसदी करने की सिफ़ारिश की है. इसके अलावा समिति ने पुरानी गाड़ियों को नष्ट करने की एक नीति (Scrappage Policy) बनाने की सिफ़ारिश की है. समिति का मानना है कि इन दोनों कदमों से बाज़ार में गाड़ियों की मांग बढ़ेगी जिससे इस सेक्टर को पुनर्जीवित करने में मदद मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें-

Petrol-Diesel Price: हर दिन अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहा पेट्रोल-डीजल, जानिए आज अपने शहर का भाव

उत्तराखंड के तपोवन में सेना ने बदली रेस्क्यू ऑपरेशन की रणनीति, टनल तक पहुंचने के लिए चल रही है ड्रिलिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का ...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का ...'
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स की बैठक में बोले नितिन गडकरी
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS देशों की बैठक में बोले नितिन गडकरी
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget