एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में बदसलूकी से दुखी हैं जाधव की पत्नी-मां, आज संसद में बयान देंगी सुषमा

इसी साल 10 अप्रैल को पाकिस्तान ने कुलभूषण को जासूसी के आरोप में फांसी की सजा दी थी, लेकिन 18 मई को इंटरनेशनल कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी.

नई दिल्ली: जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ पाकिस्तान में दुर्व्यवहार के मुद्दे पर आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज संसद में बयना देंगी. कल यह मुद्दा लोकसभा में भी उठा था. पाकिस्तान में जो हुआ उससे कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी आहत हैं. पाकिस्तान ने मानवीयता के आधार पर कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी की मुलाकात तो करा दी, लेकिन पति के जिंदा होते हुए पत्नी के माथे की बिंदी और गले का मंगलसूत्र उतरवा दिया. 'नीच' पाक ने नहीं लौटाए जाधव की पत्नी के जूते, अब बना रहा है यह बहाना पाकिस्तान यात्रा के बाद से ज्यादा परेशान हो गए हैं- कुलभूषण के रिश्तेदार इस मुलाकात पर नेवी के पूर्व अधिकारी और कुलभूषण जाधव के एक रिश्तेदार ने कहा है, ‘’हम जाधव की पत्नी और मां की पाकिस्तान यात्रा के बाद से और भी ज्यादा परेशान हो गए हैं. हम ये सोचकर भी डर जाते हैं कि पाकिस्तान ने मुलाकात से पहले उनके मंगलसूत्र और बिंदी तक उतरवा लिए. ये एक अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा है और भारत सरकार इस मामले को देख रही है. हमारा बोलना इस मामले को प्रभावित कर सकता है. इसलिए हम इस बारे में ज्यादा बात नहीं करेंगे.’’ पाकिस्तान ने एक शिपिंग कंटेनर को बताया विदेश मंत्रालय की इमारत पाकिस्तान ने दुनिया को दिखाने के लिए कुलभूषण की मां और पत्नी को विदेश मंत्रालय में बुलाया था, लेकिन हकीकत में वह विदेश मंत्रालय की इमारत नहीं थी बल्कि एक शिपिंग कंटेनर था. सूत्रों के मुताबिक इसे एक दिन पहले ही विदेश मंत्रालय के बाहर रखा गया था. कुलभूषण के परिवार के अपमान पर स्वामी ने कहा- युद्ध करके पाकिस्तान के चार टुकड़े कर देने चाहिए इस कंटेनर को तीन हिस्सों में बांटा गया था एक हिस्से में कुलभूषण जाधव थे. दूसरे हिस्से में उनकी मां और पत्नी और पाकिस्तान की महिला अधिकारी फरहा बुगती थीं. तीसरे हिस्से में भारत के डिप्टी हाईकमीशनर जेपी सिंह मौजूद थे. तीनों हिस्सों के बीच शीशे की दीवार थी. इस कंटेनर को पाकिस्तानी सेना के डिपो में तैयार किया गया था. कंटेनर को साउंड प्रूफ बनाया गया था. नए साल के शुरूआती हफ्ते में फिर होगी सुनवाई कुलभूषण जाधव के मामले पर पाकिस्तान की इतनी किरकिरी दुनिया भर में हो चुकी है कि वो जूतियों तक में कैमरे, रिकॉर्डर और बम ढूंढ रहा है. नए साल के शुरूआती हफ्ते में ही जिनेवा की अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में जाधव केस की सुनवाई है. इसी साल 10 अप्रैल को पाकिस्तान ने कुलभूषण को जासूसी के आरोप में फांसी की सजा दी थी, लेकिन 18 मई को इंटरनेशनल कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget