एक्सप्लोरर

'संसद सुरक्षा चूक पर राजनीति होना दुख की बात', सदन में विपक्ष की नारेबाजी पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला नाराज

Parliament Security Breach News: संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेरने का काम कर रहा है. इस पर राजनीति भी शुरू हो गई.

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में हुई चूक की घटना के राजनीतिकरण किए जाने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार (18 दिसंबर) को नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एक उच्च-स्तरीय समिति कर रही है. विपक्षी दलों का कहना है कि 13 दिसंबर की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सदन में आकर बयान करना चाहिए. कुछ विपक्षी सांसदों ने अपनी इस मांग को तख्तियों पर लिखकर प्रदर्शन किया है. 

ओम बिरला ने तख्तियों को सदन में लेकर आने पर भी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि इसकी वजह से सदन की गरिमा कम हुई है. बिरला ने कहा, 'ये बेहद ही दुख की बात है कि इस मुद्दे पर राजनीति की जा रही है. सदन के वेल में घुसकर नारेबाजी करना सदन की गरिमा के खिलाफ है. मैं आपसे (विपक्ष से) महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए सहयोग का अनुरोध करता हूं.' विपक्षी सांसदों ने सदन में न सिर्फ प्रदर्शन किया है, बल्कि नारेबाजी भी की है. 

उच्च स्तरीय समिति ने जांच शुरू की: ओम बिरला

प्रश्नकाल के दौरान अध्यक्ष ने सदस्यों से कहा कि संसद की सुरक्षा लोकसभा सचिवालय के दायरे में है. कुछ विपक्षी सदस्यों का निलंबन 13 दिसंबर की घटना से नहीं बल्कि सदस्यों के जरिए सदन में तख्तियां लेकर आने से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि एक उच्च स्तरीय समिति ने पहले ही अपनी जांच शुरू कर दी है. संसद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सर्वदलीय बैठक में दिए गए कुछ सुझावों को भी लागू किया गया है. बिरला ने कहा कि वह इस मुद्दे पर सदस्यों से सलाह लेना जारी रखेंगे और उनसे अपनी सीट लेने का आग्रह किया.

संसदीय मामलों के प्रह्लाद जोशी ने भी विपक्षी सदस्यों से 'हाथ जोड़कर' तख्तियां न लहराने की अपील की. उन्होंने कहा कि कार्य सलाहकार समिति की बैठक में तख्तियां न ले जाने पर सहमति बनी थी. विपक्षी सांसदों ने बिरला के साथ-साथ जोशी की अपील को भी नजरअंदाज कर दिया और नारेबाजी के साथ अपना विरोध जारी रखा, जिसकी वजह से अध्यक्ष ने दोपहर 12 बजे तक सदन को स्थगित करने का ऐलान किया.

यह भी पढ़ें: अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर ने कहा- खुफिया विफलता है संसद की सुरक्षा में चूक, शिंदे गुट के MP ने विपक्ष को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget