एक्सप्लोरर

NDPS Amendment ACT 2021: संसद ने पास किया NDPS संशोधन विधेयक, जानिए क्यों इस पर मचता रहा बवाल

NDPS Amendment Bill Update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने राज्यसभा में विधेयक पर हुयी संक्षिप्त चर्चा का जबाव देते हुए कहा कि अध्यादेश इसलिए जरूरी था, क्योंकि अदालत का आदेश था.

Narcotics and Psychotropic Substances Amendment Bill: संसद ने सोमवार को नारकोटिक्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) संशोधन विधेयक 2021 को मंजूरी दे दी. इसे त्रिपुरा उच्च न्यायालय (Tripura High Court) के एक आदेश के मद्देनजर कुछ गलतियों को दूर करने के लिए लाया गया है. कानून बनने के बाद यह विधेयक इस संबंध में लाए गए एक अध्यादेश की जगह लेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने राज्यसभा में विधेयक पर हुयी संक्षिप्त चर्चा का जबाव देते हुए कहा कि अध्यादेश इसलिए जरूरी था, क्योंकि अदालत का आदेश था और उस समय संसद का सत्र नहीं चल रहा था. 

इससे पहले कई विपक्षी सदस्यों ने अध्यादेश का मार्ग अपनाने और त्रुटियों को दूर करने में लंबा समय लगने पर सरकार की आलोचना की. उनका कहना था कि इस कानून में 2014 में हुए संशोधन की त्रुटियों को दूर करने में सात साल कैसे लग गए. वित्त मंत्री ने कहा कि अदालत के आदेश के अनुरूप इसमें खामियों को दूर करने के लिये हम यह संशोधन विधेयक लाए हैं. सीतारमण ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ ने 2014 में संबंधित कानून में हुए संशोधन में विसंगति की ओर इशारा किया था. 

सरकार ने बिल पर क्या कहा

सीतारमण ने कहा कि यही मामला त्रिपुरा उच्च न्यायालय (Tripura High Court) में भी आया और उसने विसंगति को तत्काल सुधारने की बात कही. उन्होंने कहा कि इसलिए विसंगति को दूर करने के लिए अध्यादेश लाया गया. वित्त मंत्री के जवाब के बाद उच्च सदन ने विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी. लोकसभा इसे पहले ही मंजूरी दे चुकी है. इस दौरान कांग्रेस सहित विपक्ष के कई दलों के सदस्य सदन में मौजूद नहीं थे. उन्होंने लखीमपुरी खीरी मामले में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को हटाए जाने की मांग करते हुए सदन से वाकआउट किया था.

गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पिछले दिनों मादक पदार्थ जब्त होने के संबंध में वित्त मंत्री ने कहा कि मुद्रा बंदरगाह पर करीब 3,000 किलोग्राम हेरोइन राजस्व खुफिया विभाग (DRI) द्वारा जब्त की गई थी और मादक पदार्थ को देश के अंदर नहीं आने दिया गया. वित्त मंत्री ने कहा कि DRI ने इस मामले में सतर्कतापूर्वक कार्रवाई की और मादक पदार्थों को देश के हिस्सों में पहुंचने से रोका, इसके लिये विभाग की प्रशंसा की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी बड़े पैमान पर मादक पदार्थ जब्त किया गया था. उन्होंने कहा कि दोनों मामले NIA को जांच के लिये सौंप दिए गए हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget