एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट पर कॉमेडियन कुणाल कामरा के विवादित ट्वीट्स न हटाने पर संसदीय समिति ने ट्विटर से पूछे कड़े सवाल: सूत्र

कॉमेडियन कुणाल कामरा सुप्रीम कोर्ट पर विवादित ट्वीट्स करने की वजह से कंटेम्ट ऑफ कोर्ट के केस का सामना कर रहे हैं. इस बीच सूत्रों ने खबर दी है कि बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता में संसदीय समिति ने ट्विटर से इस बाबत काफी कड़े सवाल पूछे हैं.

नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा सुप्रीम कोर्ट पर की गई आपत्तिजनक ट्वीट्स न हटाने को लेकर आज संसदीय समिति ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर से पूछताछ की. सूत्रों ने बताया कि कमेटी ने काफी सख्त लहजे में पूछताछ की. ट्विटर की पॉलिसी हेड महिमा कौल से पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन बिल संयुक्त कमेटी की अध्यक्ष बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने काफी कड़े सवाल पूछे.

बता दें कि ट्विटर ने हाल ही में जियो टैगिंग में भारत के लेह-लद्दाख को चीन में दिखाने के कारण विवाद में आया था. समिति ने इस पर भी सवाल पूछा जिस पर सोशल मीडिया कंपनी ने इस गलती को 30 नवंबर से पहले सुधारने का आश्वसान दिया है. ट्विटर के चीफ प्राइवेसी ऑफिसर डैमियन काइरान ने इस बाबत एक माफीनामा भी समिति को भेजा.

बता दें कि कॉमेडियन कुणाल कामरा पर अदालत की अवमानना का केस दर्ज हुआ है. कामरा ने ट्विटर पर सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस के खिलाफ विवादित ट्वीट्स किए थे. अर्नब गोस्वामी की रिहाई के बाद कुणाल कामरा ने ये ट्वीट्स किए थे. कामरा के खिलाफ 8 लोगों ने यह केस दायर किया है जिसमें अधिकांश वकील हैं.

वहीं मुंबई में रहने वाले कुणाल कामरा ने अपने पोस्ट हटाने और माफी मांगने से इनकार कर दिया है. कुणाल कामरा ने कहा है कि वह कोई वकील भी नहीं करेगा और अदालत में खुद अपने मामले की पैरवी करेगा. बता दें कि कुणाल कामरा लगातार विवादों में रहने वाले कॉमेडियन हैं. कुणाल कामरा लगातार ऐसे ट्वीट्स कर रहे हैं जिसके कारण उनकी मुसीबत बढ़ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget