एक्सप्लोरर

Parliament Monsoon Session: आज से शुरू हो रहे मानसून सत्र के हंगामेदार होने के आसार, महंगाई-अग्निपथ समेत कई मुद्दों विपक्ष तैयार

Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. विपक्ष ने महंगाई-अग्निपथ-जांच एजेंसियों के दुरुपयोग सहित कई मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी है.

Parliament Monsoon Session: संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है और ये 12 अगस्त तक चलेगा. इस बार के मानसून सत्र (Monoon Sesion) में कुल 18 बैठकें होंगी और 24 बिल पेश किए जाएंगे. मानसून सत्र से पहले रविवार 17 जुलाई को सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) में विपक्षी दलों ने क़रीब 25 मुद्दों पर सरकार से चर्चा की मांग की. सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी (PM MOdi) के शामिल नहीं होने पर कांग्रेस (Congress) ने निशाना साधा और कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh)ने इसे लेकर तंज कसा. 12 अगस्त तक चलने वाले संसद सत्र के दौरान राष्ट्रपति (Presidential Election) और उपराष्ट्रपति (Vice Presidential Election), दोनों अहम संवैधानिक पदों  के लिए चुनाव भी होने हैं.

इन मुद्दों पर संसद सत्र में होगी बहस

रविवार को सर्वदलीय बैठक में 36 दलों के नेता शामिल हुए. इनमें बीजेपी, कांग्रेस, टीएमसी, एनसीपी, डीएमके, सपा, बसपा, आरजेडी और अन्य दलों के नेतागण शामिल हुए. इस बैठक के बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष की ओर से 25 मुद्दों पर बहस की मांग हुई, जिनमें 13 मुद्दे उनकी पार्टी की तरफ़ से उठाए गए हैं. 

विपक्ष ने जिन मुद्दों पर बहस की मांग की है, उनमें सबसे प्रमुख रूप से महंगाई, अग्निपथ योजना, बेरीज़गारी, केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग और रुपये की गिरती क़ीमत के मद्देनज़र अर्थव्यवस्था की स्थिति जैसे मुद्दे शामिल हैं. 

इन बिलों पर होगी चर्चा, विपक्ष ने लगाया आरोप

राज्यसभा में विपक्ष के नेता, मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि रकार ने कहा वो अग्निपथ समेत सभी मुद्दों पर बहस के लिए तैयार है. वहीं संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में सरकार ने अपनी तरफ से बताया कि संसद में चर्चा के लिए 32 बिलों को सूचीबद्ध किया गया है जिनमें 14 तैयार हैं. इनमें The Multi State Cooperative Societies ( Amendment ) Bill 2022 , The Ancient Monuments & Archaeological Sites & Remains ( Amendment ) Bill , Central Universities ( Amendment ) Bill और Press & Registration of Periodicals Bill 2022, जैसे महत्वपूर्ण बिल शामिल हैं. विपक्षी दलों ने सरकार पर बिलों को जल्दबाज़ी में पारित करवाने का आरोप लगाया है.

जयराम रमेश के ट्वीट से मचा बवाल, प्रह्लाद जोशी ने दिया जवाब

सर्वदलीय बैठक चल ही रही थी कि कांग्रेस नेता और पार्टी के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने एक ट्वीट करके विवाद खड़ा कर दिया. जयराम रमेश ने बैठक में प्रधानमंत्री की गैरमौजूदगी को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या यह असंसदीय नहीं है ?

बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रहद जोशी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए पूछा कि जब मनमोहन सिंह पीएम थे तो कितनी सर्वदलीय बैठकों में जाते थे जबकि पीएम मोदी कुछ मौक़ों को छोड़कर ज़्यादातर बैठकों में शामिल हुए हैं. संसद सत्र शुरू होने से पहले ही रविवार को संसदीय शब्दों के एक दिशा निर्देश और धरना प्रदर्शन से जुड़े एक नोटिस पर विवाद हो चुका है. जाहिर है कि संसद क मानसून सत्र में विपक्ष सरकार पर हमला करने का कोई मौका चूकने नहीं वाला है.

यह भी पढ़ें:

Parliament Session: संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, कांग्रेस ने पूछा- क्यों नहीं आए PM मोदी?

नए भारत में हक मांगने पर होगी गिरफ्तारी, भविष्य उजाड़ रही तानाशाह सरकार- राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: JP नड्डा से मिले CJP नेता, प्रदर्शन पर गृह मंत्री शाह की बड़ी बैठक, गोयल, रिजिजू, धर्मेंद्र प्रधान मौजूद
LIVE: JP नड्डा से मिले CJP नेता, प्रदर्शन पर गृह मंत्री शाह की बड़ी बैठक, गोयल, रिजिजू, धर्मेंद्र प्रधान मौजूद
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
'क्या यह कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे तो CJP ने उठाए सवाल
'ये कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले तो CJP ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget