एक्सप्लोरर

संसद का बजट सत्र संपन्न, लोकसभा स्पीकर ने कहा- 'इस बार प्रोडक्टिविटी 129%, जल्द एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी सभी विधानमंडल की कार्यवाही'

संसद का बजट सत्र गुरुवार को अपने तय समय से एक दिन पहले ही खत्म हो गया. इस मौके पर लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने कई महत्वपूर्ण बातें सभी सांसदों के साथ शेयर कीं. उन्होंने लोगों से कुछ अपील भी की.

संसद का बजट सत्र गुरुवार को अपने तय समय से एक दिन पहले ही खत्म हो गया. इसी के साथ लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित हो गई. इस मौके पर लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने कई महत्वपूर्ण बातें सभी सांसदों के साथ शेयर कीं.

13 विधेयक हुए पारित

ओम बिरला ने अपने संबोधन में बताया कि 2023 तक हम उम्मीद कर रहे हैं कि सभी विधान मंडल (विधायिका संबंधी) कार्यवाही एक मंच पर लाई जाएंगी। मेटा-डेटा के आधार पर सभी को हर विधान मंडल की जानकारी मिलेगी. इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है. हमारी कोशिश है कि हर साल की कार्यवाही की जानकारी इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को आसानी से मिल जाए. उन्होंने बताया कि इस सत्र में 13 विधेयक पारित हुए.

सदन की मर्यादा और गरिमा बनाए रखने की अपील

लोकसभा स्पीकर ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि, इस बार के सत्र में सभी सांसदों ने कई बार देर रात तक सदन में बैठकर चर्चा में भाग लिया. उन्होंने बताया कि बजट सत्र में 13 विधेयक पारित होने के अलावा 5 विषयों पर अनुदान मांगों पर भी चर्चा हुई. बजट पर भी अच्छी चर्चा हुई. हमारी कोशिश रहती है कि सदन बिना किसी बाधा के चले. हम सभी को इस सदन की मर्यादा और गरिमा को बनाए रखना चाहिए.

इस बार सदन की परफॉर्मेंस बेहतर

ओम बिरला ने बताया कि, इस सत्र में सभी की अच्छी भागिदारी रही और इसी का नतीजा है कि इस बार की प्रोडक्टिविटी 129 प्रतिशत रही है. 8वें सत्र तक प्रोडक्टिविटी 106 फीसदी रही है. उन्होंने बताया कि पिछले अनुभवों से तुलना करें तो इस बार का सत्र अच्छा रहा. इस बार दिल्ली नगर निगम एकीकरण विधेयक और आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधयेक जैसे महत्वपूर्ण विधेयक पारित हुए.

राज्यसभा का प्रोडक्टिविटी रेट 99.8 प्रतिशत

वहीं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने इस मौके पर बताया कि सभी व्यवधानों और स्थगन की वजह से राज्यसभा को करीब साढ़े 9 घंटे का नुकसान इस सत्र में हुआ है. हालांकि सदस्यों ने 9 घंटे 16 मिनट एक्स्ट्रा बैठकर इसकी भरपाई की. उन्होंने इस सत्र में सदन का प्रोडक्टिविटी रेट 99.8 पर्सेंट बताया. उन्होंने राज्यसभा में इस सत्र में 11 विधेयक के पास होने की भी जानकारी दी. 

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना में घमासान, किरीट सोमैया पर FIR के बाद बोले संजय राउत- देशद्रोही बाप-बेटे को जाना होगा जेल

पीएम मोदी ने की मुलायम सिंह यादव और फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात, राजनाथ और ओम बिरला भी रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget