एक्सप्लोरर

Parle Biscuits Price Hike: महंगा हुआ पारले बिस्कुट, इतने फीसदी बढ़ी कीमत

Parle Biscuits Price Hike: कंपनी का सबसे लोकप्रिय ग्लूकोज बिस्कुट पारले जी अब 6-7 प्रतिशत महंगा हो गया है.

Parle Biscuits Price Hike: प्रमुख खाद्य कंपनी पारले प्रोडक्ट्स (Parle Products) ने उत्पादन लागत में हुई वृद्धि की वजह से अपने उत्पादों की सभी श्रेणियों में कीमतों को पांच से 10 प्रतिशत बढ़ा दिया है. कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चीनी, गेहूं और खाद्य तेल जैसे कच्चे माल की कीमतों में तेजी के चलते कंपनी को अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने पड़े हैं. 

10 फीसदी तक कीमतें बढ़ाईं
कंपनी का सबसे लोकप्रिय ग्लूकोज बिस्कुट पारले जी अब 6-7 प्रतिशत महंगा हो गया है. इसके साथ ही, कंपनी ने रस्क और केक खंड में कीमतों को क्रमशः 5-10 प्रतिशत और 7-8 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है. बता दें कि बिस्कुट सेगमेंट में पारले के उत्पादों में पारले जी, हाइड एंड सीक और क्रैकजैक जैसे लोकप्रिय ब्रांड शामिल हैं. 

पैकेट पर नहीं बदलेगी कीमत, घटेगा वजन
पारले प्रोडक्ट्स के सीनियर कैटेगरी हेड मयंक शाह ने कहा, ‘‘हमने कीमतों में 5-10 प्रतिशत की वृद्धि की है.’’ उन्होंने कहा कि 'कंपनी ने 20 रुपये या अधिक मूल्य के बिस्कुट और अन्य उत्पादों के दाम बढ़ाए हैं. वहीं, कीमतों को आकर्षक स्तर पर बनाए रखने के लिए पैकेट के ‘ग्राम’ में कटौती की है.' 

पारले ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें क्यों बढ़ाईं?
उन्होंने कहा, "उत्पादन लागत पर मुद्रास्फीति के दबाव पर विचार करने के बाद यह किया गया है, जिसका हम सामना कर रहे हैं. ज्यादातर कंपनियां इसका सामना कर रही हैं." उन्होंने कहा कि कंपनी मुद्रास्फीति के दबाव का सामना कर रही है क्योंकि खाद्य तेल जैसी इनपुट मटेरियल की कीमतों में पिछले साल की तुलना में 50-60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

इस वित्त वर्ष की पहली बढ़ोतरी
बता दें कि इस वित्त वर्ष में पारले की ओर से की गई यह पहली बढ़ोतरी है. इससे पहले जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी की थी लेकिन वह वित्त वर्ष 2020-2021 में की थी.

ये भी पढ़ें-

Life Certificate: पेंशन पाने के लिए इन 5 तरीकों से जमा करें अपना लाइफ सर्टिफिकेट, बचे हैं सिर्फ 7 दिन

Multibagger Stock Tips: इस डिफेंस स्टॉक ने पिछले 6 महीने में दिया मल्टीबैगर रिटर्न, एक्सपर्ट्स का दावा- आगे भी जारी रहेगी तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आप और सपा के बाद अब कांग्रेस को आई सोनम वांगचुक की याद, जंतर-मंतर जाएंगे पवन खेड़ा
आप और सपा के बाद अब कांग्रेस को आई सोनम वांगचुक की याद, जंतर-मंतर जाएंगे पवन खेड़ा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget