एक्सप्लोरर

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ नोएडा में पेरेंट्स का प्रदर्शन

नई दिल्लीः आज यूपी के नोएडा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने प्रदर्शन किया. दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), एपीजे स्कूल, कैंबिज्र स्कूल और रेयान इंटरनेशनल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता ने एकजुट होकर नोएडा के जिलाधिकारी-डिप्टी मजिस्ट्रेट (डीएम) के आवास तक मार्च निकाला.

नोएडा में जिस तरह स्कूल लगातार हर साल फीस बढ़ा रहे हैं उसी को लेकर सेक्टर 20 में स्थित नोएडा स्टेडियम में आज पेरेंट्स ने मीटिंग बुलाई थी. यहां मीटिंग करने के बाद इन लोगों ने डीएम आवास तक मार्च भी निकाला. मीटिंग में थोड़ी देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंचे और सभी को आश्वासन दिया कि स्कूलों के साथ मीटिंग बुलाई जायेगी और किसी नतीजे पर पंहुचा जायेगा. यहां पर एबीपी न्यूज ने कई अभिवावकों से बात की.

अभिभावकों से बात करने पर पता चला कि पिछले कुछ सालों से स्कूल लगातार फीस बढ़ा रहे हैं और एक तरह से शिक्षा का बिजनेस कर रहे हैं. इसकी बानगी देखें तो-
  • कैंब्रिज में पढ़ने वाले बच्चों की फीस 3 साल पहले 24 हज़ार थी जो बढ़कर इस साल 78 हज़ार जा पहुंची है.
  • इस साल 27 फीसदी फीस एपीजे स्कूल ने बढ़ाई, वहीं कैंब्रिज स्कूल ने 25 फीसदी फीस बढ़ाई है.
  • रेयान इंटरनेशनल में फीस बढ़ाई गई है जिसके बाद 3 महीने की फीस 75 हज़ार रुपये हो गई है.
  • राघव ग्लोबल स्कूल में भी फीस बढ़ाई गई है जो अभिभावकों के लिए भरना मुश्किल हो रहा है.
  • एक स्कूल कोठारी इंटरनेशनल में तो लंच के लिए भी पैसे लिए जाते है, जो छात्रों को जरुरी तौर पर लेना ही होगा.

पेरेंट्स लगातार शिकायत कर रहे हैं कि कोई कुछ फीस बढ़ा रहा है तो कोई कुछ. ऐसे-जैसे एजूकेशन के नाम पर लूट मची हो जो सरासर गलत है. वे डीएम से मिलते रहे हैं लेकिन कुछ नहीं हो रहा है. हालांकि इसके खिलाफ कई पेरेंट्स ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील की है और उन्हें नई सरकार से उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं. फिलहाल देखना होगा कि कई कड़े फैसले ले रही यूपी की नई योगी सरकार स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कड़े कदम ले पाती है या नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget