एक्सप्लोरर

पानी की शुद्धता की रैंकिंग में मुंबई टॉप पर, दिल्ली की हवा ही नहीं पानी भी खराब

पानी की शुद्धता की बात करें तो मुंबई नंबर एक पर है. मुंबई के सभी 10 सैंपल जांच में खरे पाए गए. दूसरे नंबर पर हैदराबाद और भुवनेश्वर हैं.

नई दिल्लीः अभी तक राजधानी की हवा ही जहरीली थी, लेकिन अब सरकार ने पानी की जो रिपोर्ट जारी की है, उसमें ये साफ हो गया है कि दिल्ली का पानी भी पीना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है. पानी की रिपोर्ट को लेकर राम विलास पासवान ने कहा, ''हम तो शुरू से कह रहे हैं कि नहीं है. हम तो शुरू से कह रहे हैं कि दिल्ली का ही नहीं, हमनें तो दिल्ली को बेस मानकर परीक्षण करवाया है.''

रिपोर्ट के मुताबिक 21 शहरों में दिल्ली का पानी सबसे खराब पाया गया है. पानी की शुद्धता की जांच भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने की है. बीआईएस ने दिल्ली में 11 जगहों से पानी के नमूने लिए थे. सभी 11 नमूने जांच में फेल हो गए. दिल्ली के पानी के नमूने कुल 19 मानकों पर फेल पाए गए.

मुंबई नंबर वन!

पानी की शुद्धता की बात करें तो मुंबई नंबर एक पर है. मुंबई के सभी 10 सैंपल जांच में खरे पाए गए. दूसरे नंबर पर हैदराबाद और भुवनेश्वर हैं. सबसे खराब पानी के मामले में दिल्ली से ऊपर कोलकाता और चेन्नई है.

पानी की शुद्धता और गुणवत्ता मापने के लिए 10 मानक तय किए गए थे. जैसे पानी में आर्सेनिक जैसे खतरनाक रसायनों की मौजूदगी. इन्हीं 10 मानकों की कसौटी पर रैंकिंग तैयार की गई है. सरकार की योजना है पूरे देश में पानी की शुद्धता की जांच करना और ये तीन चरणों में होगा.

दूसरे चरण में 15 जनवरी तक 100 स्मार्ट सिटी में पानी की जांच होगी. जबकि तीसरे चरण में 15 अगस्त तक जिला स्तर पर पानी की जांच की जाएगी.

वॉटर क्वालिटी इंडेक्ट में भारत 120वें स्थान पर

भारत में 70% पीने का पानी खराब है. विश्व वॉटर क्वालिटी इंडेक्ट में 122 देशों में भारत का 120वां स्थान है. गंदे पानी से कालरा, डायरिया, टाइफायड, वायरल हेपेटाइटिस जैसे गंभीर बीमारियां होती हैं. भारत में 2018 में गंदे पानी की वजह से 1 करोड़ से ज्यादा लोग बीमार पड़े हैं.

2018 में गंदे पानी की वजह से देश में 2,439 लोगों की मौत हो गई. भारत में रोजाना 7 लोगों की गंदा पानी पीने से मौत हो जाती है. गंदा पानी पीने से सबसे ज्यादा बीमारी बच्चों को होती है.

दिल्ली की पानी-हवा दोनों खराब

दिल्ली में पानी की तरह हवा भी खराब है. दिल्ली-एनसीआर में सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली-एनसीआर की हवा में दिवाली से घुला प्रदूषण का जहर खत्म नहीं हो रहा है. दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर अब भी बना हुआ है.

दिल्ली के लोधी रोड इलाके में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर 500 बना हुआ है. जो 22 सिगरेट पीने के बराबर है. वजीरपुर में पीएम 2.5 का स्तर 426 है जो कि 19 सिगरेट पीने के बराबर है.

नोएडा में पीएम 2.5 365 है जो कि 17 सिगरेट पीने के बराबर है. इंदिरापुरम में पीएम 2.5, 399 है जो कि 18 सिगरेट पीने के बराबर है. वहीं वसुंधरा में पीएम 2.5, 402 है जो कि 18 सिगरेट पीने के बराबर है.

Delhi का पानी सबसे खराब, Mumbai पहले पर, सरकार ने जारी की रैंकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget