एक्सप्लोरर

Aishwarya Rai Summoned: ऐश्वर्या राय को ED ने जिस मामले में समन भेजा, आखिर उसका अमिताभ बच्चन से क्या है कनेक्शन?

Aishwarya Rai News: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भेजा है. ये नोटिस पनामा पेपर लीक के मामले में भेजा गया है. इस मामले में अमिताभ बच्चन से भी पूछताछ हो चुकी है.

Panama Paper Leak Case: बॉलीवुड के सबसे चर्चित अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पनामा पेपर लीक (Panama Paper Leak) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को समन भेजा है. ED सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि ऐश्वर्या राय FEMA के तहत दिए गए नोटिस में आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगी. इसके लिए उन्होंने ईडी मुख्यालय को पत्र लिखा है.

ED ने फेमा के तहत ऐश्वर्या राय को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए दिल्ली मुख्यालय बुलाया था. लेकिन ऐश्वर्या पेश नहीं होंगी, तो अब ईडी नया नोटिस जारी करेगा. इस पूरे मामले का आखिर अभिताभ बच्चन से क्या है कनेक्शन, यहां हम आपको जानकारी देते हैं.

क्या है पूरा मामला
अमिताभ बच्चन ने चार शेल कंपनी बनाई थी. यह चारों शिपिंग कंपनी थी. इसमें अभिषेक बच्चन को डायरेक्टर बनाया गया था. इस मामले में उनका बयान डेढ़ महीने पहले ही दर्ज किया जा चुका है. साल 2005 में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड पर एक कंपनी में ऐश्वर्या राय बच्चन को डायरेक्टर बनाया गया था. ऐश्वर्या के माता, पिता और भाई को भी डायरेक्टर बनाया गया था. ऐश्वर्या बाद के सालों में शेयर होल्डर बन गई थी. साल 2008 में कंपनी बंद कर दी गई. आरोप है कि टैक्स बचाने के लिए यह शेल कंपनी बनाई गई.

अब सवाल यह कि एक्टिंग का पेशा रखने वाले बच्चन परिवार ने शिपिंग कंपनी क्यों बनाई? यह बच्चन परिवार ही बता सकता है. ED सूत्र इसे मनी लॉन्ड्रिंग का अनूठा उदाहरण मान रही है. पनामा पेपर लीक से खुलासा हुआ था और 930 सेल कंपनियों की जानकारी आई थी. ये 20 हजार करोड़ के टैक्स चोरी का मामला हो सकता है. ED ने PMLA के तहत मामला दर्ज किया है. विशेष SIT टीम में ED अधिकारी के अलावा अन्य एजेंसियों से जुड़े अधिकारी भी जांच का हिस्सा हैं.

पनामा पेपर्स में फ्रॉड और टैक्स चोरी करने वाले दुनिया के कई नामी लोगों के बारे में जानकारी है. इस लीक दस्तावेज को पहले सबसे जर्मनी के एक अखबार Suddeutsche Zeitung ने हासिल किया था. करीब 12000 ऐसे दस्तावेज हैं, जो भारतीयों से जुड़े हैं. इससे पहले साल 2016 में भी Mossack Fonseca के दस्तावेज लीक हुए थे, जिसमें 500 से ज्यादा भारतीयों के नाम थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
AIADMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIADMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
बागियों का विरोध कर रहे कल्याण बनर्जी की प्रियंका ने ली चुटकी, जानें क्या कहा?
बागियों का विरोध कर रहे कल्याण बनर्जी की प्रियंका ने ली चुटकी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget