एक्सप्लोरर

भारतीय सैनिकों पर घात लगाकर हमला करने के लिए कुख्यात है 'BAT'

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने एक बार फिर घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है. आज सुबह एलओसी पर केजी सेक्टर में भारतीय सैनिकों पर हुए हमले को पाकिस्तान की 'बैट' टीम ने अंजाम दिया है. इस हमलो में दो सैनिक शहीद हो गए जबकि एक जवान घायल हो गया. पाकिस्तानी बैट टीम ने भारत के शहीद हुए जवानों के शवों को क्षत-विक्षत भी कर दिया.

घात लगाकर हमले करने के लिए कुख्यात है 'बैट' टीम

पाकिस्तान की 'बैट' टीम एलओसी पर भारतीय सैनिकों पर घात लगाकर हमले करने के लिए कुख्यात है. ये खास तौर से पैट्रोलिंग कर रहे जवानों को एम्बुश यानि घात लगाकर हमला करती है.

पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम यानि बैट टीम में आतंकियों के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना के जवान भी शामिल होते हैं. इस टीम के आतंकियों और जवानों को घात लगाकर हमला करने की विशेष ट्रैनिंग दी जाती है. ये टीम भारतीय जवानों पर हमला करने के बाद उनके शरीर को क्षत-विक्षत या फिर कभी-कभी तो सर काटकर भी अपने साथ ले जाती है.

बैट टीम को कवर-फायर देती है पाकिस्तानी सेना

जब भी कभी सरहद पर बैट टीम कोई हमला करती है तो पाकिस्तानी सेना उन्हे कवर-फायर देती है ताकि भारतीय सैनिकों को उनके एलओसी पर आने का पता लगा सके. पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में भारतीय सैनिकों का ध्यान भटका दिया जाता है. जैसाकि आज पाकिस्तानी सेना ने पहले तो एलओसी पर 'हेवी फायरिंग' की यानि रॉकेट और मोर्टार दागे और फिर जब जवान पैट्रोलिंग के लिए निकले तो उनपर बैट टीम नो हमला कर दिया.

पिछले साल सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पर बैट टीम ने दो बार भारतीय सैनिकों के शवों के साथ बर्बरतापूर्ण कारवाई की थी. आज की घटना पिछले एक साल की तीसरी घटना है. पाकिस्तानी सेना ने बैट टीम को इसलिए बनाया हुआ है ताकि पकड़े जाने पर इस टीम के सदस्यों को ये कहकर मानने से इंकार कर देगी कि वे उसकी सेना के जवान हैं. उन्हे वो आंतकी या फिर मुजाहीद या फिर (कश्मीरी) लड़ाके बताकर अपना पल्ला झाड़ सकती है.

साल 2013 में शहीद हेमराज का सर काटकर ले गई थी पाकिस्तानी बैट टीम

साल 2011 में पाकिस्तान बैट टीम ने पहले भी कुपवाड़ा में कुमाउं रेजीमेंट के जवान के शव को मारने के बाद क्षत-विक्षत कर दिया था. इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन-जिंजर में पाकिस्तानी सेना के आठ जवानों को मार गिराया था.

साल 2013 में पाकिस्तानी बैट टीम मेंढर सेक्टर में सेना के जवान हेमराज का सर काटकर अपने साथ ले गई थी. उस वक्त तत्कालीन थलसेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने दावा किया था कि हेमराज के सर के बदले सेना ने पाकिस्तान के करीब 20 जवानों को मार गिराया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget