एक्सप्लोरर

'अब पाकिस्तान गई तो मार देंगे, मुझे सचिन के साथ ही रहना है', सीमा हैदर ने लगाई मोदी सरकार से गुहार

PUBG Love Story: सीमा और सचिन 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे. जिसके बाद पाकिस्तानी महिला अपना देश छोड़कर ग्रेटर नोएडा में सचिन के घर रहने आई.

Pakistani Women Story: ऑनलाइन गेम के जरिए इश्क हुआ और फिर प्रेमी के लिए महिला अपना देश छोड़कर हजारों किलोमीटर का सफर तय कर भारत आ गई. हाल ही में सुर्खियों में आए इस मामले ने सबको हैरान कर दिया है. ये महिला पाकिस्तान की रहने वाली है और पहले से शादीशुदा है. महिला के चार बच्चे भी हैं. पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर (Seema Haider) के भारत में अवैध रूप से रहने को लेकर उसे और उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा (Sachin Meena) को यूपी की नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

शुक्रवार (8 जुलाई) को ग्रेटर नोएडा की एक अदालत ने दोनों को जमानत दे दी. जेल से रिहा होने के बाद सीमा (30) अब अपने चार बच्चों को साथ लेकर सचिन (25) के घर पर रही है. सीमा गुलाम हैदर ने इच्छा जताई है कि वो भारत में ही सचिन के साथ रहना चाहती है. क्योंकि वो उससे बहुत प्यार करती है. साथ ही महिला ने न्यूज़ चैनल आजतक से बात करते हुए कहा है कि अगर अब उसे पाकिस्तान भेजा तो वहां उसकी हत्या कर दी जाएगी. क्योंकि वो अब धर्म बदलकर हिंदू बन गई है. 

सीमा ने जताई हत्या की आशंका

सीमा और सचिन को पुलिस ने चार जुलाई को गिरफ्तार किया गया था. सीमा पर भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने और सचिन पर अवैध अप्रवासी को शरण देने को लेकर मामला दर्ज किया गया था. जेल से बाहर आकर सीमा ने कहा कि वो साल 2020 के बाद से अपने पहले पति हैदर के संपर्क में नहीं है. अगर उसे वापस पाकिस्तान भेजा गया तो वहां उसे जान से मार दिया जाएगा. दरअसल, सीमा के पहले पति ने भारत सरकार से उसकी पत्नी और बच्चों को वापस भेजने की अपील की है. 

"पति बस बहाने कर रहा है"

महिला का कहना है कि उसका पति बस बहाने कर रहा है. अगर उसके बच्चे वापस पाकिस्तान जाना चाहते हैं तो वो जा सकते हैं, लेकिन वो अपनी मां को छोड़कर नहीं जाएंगे. सीमा के चारों बच्चों की उम्र सात साल से कम है. वहीं सचिन ने बताया कि दोनों साल 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे. इसके बाद दोनों में पहले दोस्ती फिर प्यार हुआ. 

सचिन-सीमा ने नेपाल में की थी शादी

सचिन ने बताया कि जब हम नेपाल में थे तो वहां हमने शादी की थी. मैं सीमा को अपने साथ यहीं भारत में रखना चाहता हूं. उसने अब हिंदू धर्म अपना लिया है. सचिन और सीमा को जब ऑनलाइन गेम खेलते हुए प्यार हुआ तो दोनों ने साथ रहने का फैसला किया था. सीमा पाकिस्तान में थी और सचिन यहां नोएडा में. दोनों ने नेपाल में मिलने की योजना बनाई.

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

मार्च 2023 में सीमा कराची से और सचिन नोएडा से नेपाल पहुंचा. नेपाल में दोनों कई दिनों तक साथ रहे थे. इसके बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई और सचिन भी भारत लौट आया था. फिर सीमा ने कराची में एक ट्रैवल एजेंट के जरिए भारत में आने की प्लानिंग की.

नेपाल के रास्ते भारत आई

उसे बताया गया कि नेपाल के रास्ते भारत की सीमा में दाखिल हुआ जा सकता है. जिसके बाद सीमा नेपाल से होते हुए 13 मई को गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा इलाके में सचिन के घर पहुंच गई थी. यहां आने के लिए उसने अपनी जमीन बेच दी थी. 

जैस्माबाद की रहने वाली है सीमा

नोएडा पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैस्माबाद की रहने वाली सीमा हैदर की पहली शादी 2014 में गुलाम रजा के साथ हुई थी. गुलाम हैदर कराची में रहता था. गुलाम साल 2019 में काम के लिए सउदी अरब चला गया था. दोनों की तीन बेटी और एक बेटा है. 

ये भी पढ़ें- 

Maharashtra: महाराष्ट्र के सियासी उठापटक पर गडकरी ने ली चुटकी- कहा- मंत्री बनने के लिए विधायकों के सिले सूट का क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार? सीनेटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखा लेटर
अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार?
मणिकर्णिका घाट पर सियासी बवाल के बीच वाराणसी पहुंचे CM योगी, बोले- काशी को बदनाम करने की साजिश
मणिकर्णिका घाट पर सियासी बवाल के बीच वाराणसी पहुंचे CM योगी, बोले- काशी को बदनाम करने की साजिश
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?

वीडियोज

PM Modi Mission India: 'BJP सरकार बनाइए हम इनको देश से बाहर निकालेंगे'- पीएम मोदी | Mamata Banerjee
PM Modi Mission India: PM मोदी की बंगाल को बड़ी सौगात, Vande Bharat Sleeper का किया शुभारंभ ABP
Patna के Caramli Chak में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग | Fire News | ABP News | Bihar News
Singer AR Rahman के बयान से दिग्गज नेताओं के बयान आए सामने | Bollywood | ABP News
BMC Election Update: शिंदे गुट की मांग ढाई साल के लिए महापौर पद दिया जाए-सूत्र | Maharashtra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार? सीनेटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखा लेटर
अमेरिकी दालों पर भारत ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर पर चुपके से किया पलटवार?
मणिकर्णिका घाट पर सियासी बवाल के बीच वाराणसी पहुंचे CM योगी, बोले- काशी को बदनाम करने की साजिश
मणिकर्णिका घाट पर सियासी बवाल के बीच वाराणसी पहुंचे CM योगी, बोले- काशी को बदनाम करने की साजिश
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी
बांग्लादेश की शर्मनाक हरकत, भारतीय मूल के ICC अधिकारी को नहीं दिया वीजा; T20 वर्ल्ड कप को लेकर बवाल जारी
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
PM मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किन राज्यों को मिलेगा फायदा?
'छावा बांटने वाली फिल्म है...' विक्की कौशल की फिल्म को लेकर एआर रहमान ने दिया विवादित बयान
'छावा बांटने वाली फिल्म है...' विक्की कौशल की फिल्म को लेकर एआर रहमान ने दिया विवादित बयान
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
‘हिंदू को वोट देना हराम...’, बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ मौलवियों के भड़काऊ बयान, Video वायरल
"कयामत है कयामत" इन हसीनाओं के ठुमके देख दिल हार बैठेंगे आप, यूजर्स बोले, कोई तो रोक लो
बिना लिखित परीक्षा NHAI में नौकरी का सुनहरा मौका, 1.77 लाख मिलेगी सैलरी, ये है लास्ट डेट
बिना लिखित परीक्षा NHAI में नौकरी का सुनहरा मौका, 1.77 लाख मिलेगी सैलरी, ये है लास्ट डेट
Embed widget