एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी मीडिया का दावा गलत, असल में भारत की सीमा से ही गुजरा इमरान खान का विमान

पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि इमरान खान ने कोलंबो पहुंचने के लिए भारतीय एयर स्पेस का इस्तेमाल नहीं किया. जबकि सच्चाई कुछ और ही है. एबीपी न्यूज की रिपोर्ट में यहां जानिए सच्चाई.

पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोलंबो जाने के लिए भारतीय एयर स्पेस का इस्तेमाल नहीं किया. उनका कहना है कि खुद इमरान खान ने ऐसा करने से इंकार कर दिया था. जबकि सच्चाई कुछ और है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री श्रीलंका दौरे पर हैं और अब उनके भारतीय एयर स्पेस के इस्तेमाल को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, सच्चाई ये है कि एबीपी न्यूज को उच्च सूत्रों ने बताया कि इमरान खान के हवाई जहाज ने भारतीय EXCLUSICE ECONOMIC ZONE का इस्तेमाल किया था.

पाकिस्तान ने अनुमति मांगी और भारत सरकार ने इजाजत दी सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि इमरान खान का वीवीआईपी एयरक्राफ्ट भारत के एक्सक्लुजिव इकनॉमिक जोन के ऊपर से गुजरा था. इसके लिए बाकायदा पाकिस्तान ने भारत सरकार से अनुमति मांगी थी और इसकी इजाजत भारत सरकर ने दे दी थी. लिहाजा ये कहना बिलकुल गलत है कि इमरान खान खुद भारत के ऊपर से नहीं गुजरना चाहते थे इसलिए उन्होंने खुद ऐसा करने से मना कर दिया था.

एबीपी न्यूज ने इस मुद्दे पर पाकिस्तान सरकार के सूत्रों से भी संपर्क किया तो उन्होंने भी बताया कि इमरान खान का प्लेन भारतीय एक्लुजिव इकनॉमिक जोन के ऊपर से गुजरा था. जिसकी बाकायदा इजाजत भी मांगी गई थी क्योंकि एक्सक्लुजिव इकनॉमिक जोन पर संबंधित देश का हीं नियंत्रण होता है. हालांकि पाकिस्तान सरकार के सूत्रों ने भी दावा किया कि भारत सरकार से इजाजत ली गई थी लेकिन इसक बावजूद EEZ को संबंधित देश का एयरस्पेस नहीं कहा जा सकता क्योंकि ना तो ये मेनलैन्ड में आता है और ना हीं टेरिटोरियल वाटर्स में.

बड़ी बात ये कि एबीपी न्यूज से पाकिस्तान सरकार के सूत्रों ने पाक मीडिया के दावों से पलट ये स्पष्ट भी कर दिया कि इमरान खान ने खुद भारतीय एयर स्पेस के ऊपर से गुजरने को मना किया हो इसकी गुंजाइश नहीं है. क्योंकि प्रधानमंत्री के ऐसे हवाई दौरों की पूरी तैयारी के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय में एक पूरा अलग विभाग है. संभवतः उन लोगों ने मेनलैन्ड के ऊपर से गुजरने की इजाजत इसलिए ना मानी हो क्योंकि मौजूदा हालात को देखते हुए उन्हें लगा हो कि भारत इसकी अनुमति ना देता.

ये भी पढ़ें- 'सुपर 30' के आनंद कुमार के काम की कनाडाई सांसद ने की तारीफ, कही ये बात अमेरिका: बाइडेन ने भारतीय-अमेरिकी किरन आहूजा को नियुक्त किया पर्सनल मैनेजमेंट ऑफिस का मुखिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
Rahul Gandhi Dharna Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget