एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की साजिश का खुलासा, आतंकियों को दिए ये टारगेट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Pakistani Conspiracy: आईएसआई (ISI) ने आतंकी संगठनों के साथ बैठक में कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कश्मीर में चुनाव हो या ना हो टारगेट किलिंग लगातार चलती रहनी चाहिए.

Pakistani Conspiracy: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की एक और नापाक साजिश का खुलासा हुआ है. आईएसआई ने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में हुई आंतकवादी संगठनों की बैठक में कहा कि जम्मू कश्मीर में चुनाव हो या ना हो टारगेट किलिंग लगातार होती रहनी चाहिए. इसके लिए बाकायदा एक नया ग्रुप बनाया जाए जो तमाम हमलों की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले. 

साथ ही सरेंडर कर चुके आतंकियों को भी इस ग्रुप में शामिल करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि टारगेट किलिंग के लिए उरी और तंगधार के जरिए हथियार और विस्फोटक भेजे जाएंगे. सुरक्षाबलों को भारत पाक नियंत्रण रेखा पर ड्रोन पर निगाह रखने को कहा गया है. उधर सुरक्षा बलों ने पिछले 15 दिनों के दौरान 12 से ज्यादा आंतकियों को मार गिराया. इनमें विदेशी आंतकियों समेत अनेक आतंकी कंमाडर भी थे.

जम्मू कश्मीर में तेजी से बढ़ रही शांति प्रक्रिया और चुनाव के लिए परिसीमन के काम को देखते हुए पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई बुरी तरह से बौखला गई है. विशेषकर लगातार अपने कंमाडरों को मारा जाता देख और नापाक योजनाओं की लगातार नाकामयाबी से बौखलाकर आईएसआई ने पिछले दिनों पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में आंतकी संगठनों की एक बैठक बुलाई.

खुफिया एजेंसी के दस्तावेज के मुताबिक, इस बैठक में स्पष्ट दिशानिर्देश दिए गए कि भारत में आंतकी हमलों के लिए एक नया ग्रुप बनाया जाए जो वहां होने वाले तमाम हमलों की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले. खुफिया जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने टारगेट किलिंग की लिस्ट भी आतंकी संगठनों को दी. जिसमें अनेक स्थानीय राजनेताओं से लेकर नौकरशाहों आदि के नाम शामिल हैं. बैठक में कड़े निर्देश के तौर पर कहा गया कि कश्मीर में चुनाव हो या ना हो टारगेट किलिंग लगातार चलती रहनी चाहिए.

Vijay Diwas 2021: 1971 का वो युद्ध, जब भारत ने कर दिए थे पाकिस्तान के दो टुकड़े, देखें उस जंग की खास तस्वीरें

खुफिया जानकारी के मुताबिक, आंतकी संगठनों को कहा गया कि वे जम्मू कश्मीर में सरेंडर कर चुके आतंकियों के संपर्क में जाए और उन्हें फिर से ब्रेनवॉश कर इस आंतकी मुहिम में शामिल करे. आईएसआई के इस हुक्म के बाद अनेक आंतकी कंमाडर सरेंडर करने वाले आंतकियो के संपर्क में भी आए लेकिन उन्हीं में से कुछ लोगों ने भारतीय सुरक्षा बलों को इस साजिश के बारे मे जानकारी दी. 

जिसके चलते पिछले 15 दिनों के दौरान जम्मू कश्मीर में 12 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया. इनमें अनेक पाकिस्तानी आंतकवादियों समेत आंतकी संगठनों के कंमाडर भी शामिल हैं. विशेषकर हाजी आरिफ और ब्रेनवॉश की विशेष ट्रेनिग लेकर भारत आए पाकिस्तानी आंतकी अबू जरार की मौत से भी पाक खुफिया एजेंसी की इस मुहिम को खासा नुकसान पहुंचा है.

खुफिया एजेंसी के एक आला अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान अपनी साजिश को सफल करने के लिए पाक अधिकारियों ने सीमा पर मौजूद आंतकी शिविरों का दौरा भी किया और लगभग 100 से ज्यादा आंतकी खराब मौसम का फायदा उठाकर भारत में घुसने की फिराक में हैं. 

खुफिया दस्तावेजों के मुताबिक, इस साजिश के लिए पाकिस्तान उरी और तंगधार के जरिए विस्फोटक और हथियार भेजने की फिराक में है. लिहाजा सुरक्षाबलों को पाकिस्तानी सीमा से लगे हुए इलाकों मे ड्रोन पर निगाह रखने को कहा गया है क्योंकि वही एक ऐसा साधन है जिसके जरिए इस खराब मौसम में एक तरफ से दूसरी तरफ आसानी से हथियार भेजे जा सकते हैं.

Omicron: ब्रिटेन में कोविड-19 के रिकॉर्ड मामले आने के बाद फ्रांस ने उठाया ये कदम, गैर-जरूरी यात्रा पर लगाएगा पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget