एक्सप्लोरर

Pakistani Drone: जम्मू-कश्मीर के सांबा में देखा गया पाकिस्तानी ड्रोन, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir News: एसओजी के डीएसपी ने कहा कि पाकिस्तान पहले भी कई बार ऐसे प्रयास कर चुका है, जिसमें उसने ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में हथियार और गोला-बारूद उतारा.

Pakistani Drone In J&K: स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा (Samba) में जाख के सीमावर्ती इलाके में एक तलाशी अभियान चलाया. पुलिस को ग्रामीणों द्वारा एक संदिग्ध ड्रोन (Drone) देखे जाने की सूचना दी गई थी. पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उन्हें यहां एक संदिग्ध ड्रोन के बारे में सूचित करने के बाद उन्होंने तलाशी अभियान शुरू किया. एसओजी के डीएसपी घरू राम ने कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) ने एक बार फिर सांबा में ड्रोन साजिश को अंजाम दिया है.

उन्होंने कहा, "रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान से एक ड्रोन शनिवार शाम को भारतीय क्षेत्र में घुस गया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया." डीएसपी ने आगे बताया कि ड्रोन को सारथी कलां में देखा गया, जो सांबा सेक्टर का सीमावर्ती गांव है. ड्रोन फिर डेरा और मदून गांव से रीगल की ओर गया और चक दुलमा से पाकिस्तान में हैदर पोस्ट वापस चला गया. ड्रोन जमीन से कम से कम 1 किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था.  

सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षाबलों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और सुबह सभी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया. डीएसपी घरू राम ने कहा कि पाकिस्तान पहले भी कई बार ऐसे प्रयास कर चुका है, जिसमें उसने ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में हथियार और गोला-बारूद उतारा. जम्मू कश्मीर पुलिस के एसओजी ने बांद्राली, जाख और सांबा के अन्य आसपास के इलाकों में भी बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है. 

पंजाब में भी देखा गया था पाकिस्तानी ड्रोन

डीएसपी ने आगे कहा कि यह क्षेत्र बहुत संवेदनशील है और हमने सीआरपीएफ व जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है. इससे पहले, एक पाकिस्तानी ड्रोन इसी महीने पंजाब के गुरदासपुर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास देखा गया था. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों द्वारा उस पर कई राउंड फायरिंग करने के बाद वह ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर उड़ गया था. 

अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास 107 ड्रोन देखे गए

बीएसएफ के अनुसार, इस साल जुलाई तक, सीमा पार से उड़ान भरने वाले कुल 107 ड्रोन भारतीय क्षेत्र के अंदर देखे गए, जबकि पिछले साल पूरे 97 ड्रोन देखे गए थे. पिछले साल सीमा पार से आने वाले 97 ड्रोन में से पंजाब में 64, जम्मू में 31 और जम्मू में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से दो ड्रोन प्रवेश करते हुए देखे गए थे. जुलाई 2022 तक, अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास 107 ड्रोन देखे गए, जिनमें जम्मू में 14 और पंजाब सेक्टर में 93 शामिल हैं.

बीएसएफ (BSF) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि इनमें से ज्यादातर ड्रोन (Drone) पाकिस्तान (Pakistan) से आए हैं और इनका इस्तेमाल नशीले पदार्थ, हथियार, विस्फोटक और गोला-बारूद पहुंचाने के लिए किया जाता है. 

ये भी पढ़ें- 

Jammu Kashmir: बांदीपोरा में प्रवासी मजदूर की हत्या में शामिल 3 आतंकी गिरफ्तार, पाक हैंडलर दे रहा था ऑर्डर

Jammu Police :जम्मू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रियासी जिले में एक आतंकवादी को जिंदा दबोचा, लश्कर से भी है संबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget