एक्सप्लोरर

अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तानी नागरिकों का लौटना जारी, लेकिन महिलाओं को हो रही ये दिक्कत

Women with Indian Passports : केंद्र सरकार के आदेश के बाद पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ रहे हैं. हालांकि, पाकिस्तानी में शादी करने वाली महिलाएं भारतीय पासपोर्ट के साथ सीमा पार नहीं कर पा रहीं हैं.

Attari Wagah Border: पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर केंद्र सरकार की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिए जाने के बाद पाकिस्तानी नागरिकों का पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा चौकी मार्ग से स्वदेश लौटना जारी है.

हालांकि, पाकिस्तान में ब्याही गईं (भारतीय पासपोर्टधारक) कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के बावजूद उन्हें वापस जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि वे भारत में अपने रिश्तेदारों से मिलने आई थीं, लेकिन सरकार की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए 48 घंटे की समयसीमा तय किए जाने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है, लेकिन वे सीमा पार नहीं कर पा रही हैं.

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में लोकप्रिय पर्यटन शहर पहलगाम के पास मंगलवार (22 अप्रैल) की दोपहर आतंकवादियों की गोलीबारी में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे और कई घायल हो गए.

आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने की कार्रवाई

केंद्र ने पहलगाम हमले के तार सीमा पार से जुड़े होने के मद्देनजर बुधवार (23 अप्रैल) को पाकिस्तानी सैन्य अताशे को निष्कासित करने, 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने और अटारी भूमि-चौकी को तत्काल बंद करने सहित कई कदमों की घोषणा की.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “सार्क वीजा छूट योजना (SVES) के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और इस योजना के तहत भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास देश छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय है.”

PM मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस ने पाकिस्तान के खिलाफ किए कई निर्णय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक में ये निर्णय लिए गए. बैठक में घोषणा की गई कि अटारी में एकीकृत जांच चौकी को तुरंत बंद कर दिया जाएगा और जो लोग वैध दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान गए हैं, वे एक मई से पहले उस रास्ते से वापस आ सकते हैं.

पहलगाम हमले के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. केंद्र ने गुरुवार (24 अप्रैल) को पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा रविवार (27 अप्रैल) से रद्द करने की घोषणा की और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी.

भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को निलंबित करने की भी घोषणा की. शुक्रवार (25 अप्रैल) को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तानी नागरिकों का स्वदेश लौटना जारी रहा.

पाकिस्तान में व्याही महिलाओं को सीमा पार करने में हो रही दिक्कत

कराची में ब्याही गई एक महिला शानिजा ने कहा कि वह अपनी मां से मिलने 15 दिन के लिए दिल्ली आई थी. उसकी मां हर्ट पेशेंट हैं. उसने आरोप लगाया कि उसे वापस जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. भारतीय पासपोर्ट रखने वाली शानिजा ने अटारी में मीडिया से कहा, “मुझे वापस जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. मेरे पति और ससुर वाघा सीमा के दूसरी ओर मेरा इंतजार कर रहे हैं.”

वहीं, अपने दो बच्चों के साथ भारत आई एक अन्य महिला ने भी मांग की कि उसे पाकिस्तान लौटने की अनुमति दी जाए. उसने दावा किया, “मेरे पास भारतीय पासपोर्ट है और मेरे दो बच्चों के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट हैं. हमने सभी दस्तावेज, अपना विवाह प्रमाण पत्र दिखाया है, लेकिन वे हमारी बात सुनने को तैयार नहीं हैं और कह रहे हैं कि वे भारतीय पासपोर्ट धारकों को सीमा पार नहीं करने देंगे.”

उसने कहा, “मेरी शादी वहां हुई है. मैं अपने बच्चों को वापस घर कैसे ले जाऊं?” अपनी दो बेटियों के साथ भारत आई अरूदा इमरान ने भी मांग की कि उसे पाकिस्तान लौटने की अनुमति दी जाए. उसने कहा कि उसकी शादी 20 साल पहले पाकिस्तान में हुई थी और तब से वह वहीं रह रही है. उसने कहा, “मैंने वहां की नागरिकता के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है. मेरी बेटियां पाकिस्तानी नागरिक हैं. मेरे पास सभी जरूरी दस्तावेज हैं.” राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली इमरान अपने माता-पिता से मिलने आई थीं.

इसके अलावा, पंजाब के मलेरकोटला की रहने वाली राबिया ने कहा कि वह दो महीने पहले अपने माता-पिता से मिलने भारत आई थी. उसकी शादी तीन साल पहले पाकिस्तान में हुई थी.

भारतीय पासपोर्ट रखने वाली अफशीन जहांगीर नामक एक अन्य महिला ने कहा कि उसे पाकिस्तान वापस जाने की अनुमति दी जानी चाहिए. उसने कहा, “मैं यहां जहर खा लूंगी. हमें रोका जा रहा है. जोधपुर की रहने वाली जहांगीर ने कहा कि वह अपने माता-पिता से मिलने भारत आई थी. अफशीन ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे आज किसी भी कीमत पर सीमा पार करनी है, नहीं तो मैं यहां विरोध प्रदर्शन करूंगी. मेरे पास वीजा है और मैं घर वापस जा रही हूं.” उसने कहा कि वह 45 दिन के लिए भारत आई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
झारखंड टेंडर घोटाला, ED ने कोर्ट में दाखिल की पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट, जोड़े 14 इंजीनियर आरोपी
झारखंड टेंडर घोटाला, ED ने कोर्ट में दाखिल की पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट, जोड़े 14 इंजीनियर आरोपी
Bengal Assembly Election 2026: चुनाव आयोग की कार्रवाई या करियर पर 'दाग'? चुनाव में हटे अधिकारियों के प्रमोशन और भविष्य पर लटकी तलवार
चुनाव आयोग की कार्रवाई या करियर पर 'दाग'? चुनाव में हटे अधिकारियों के प्रमोशन और भविष्य पर लटकी तलवार
RGUKT बासर में पुलिस की बदसलूकी, महिला अधिकारी की अभद्र भाषा से बवाल, BRS नेता कृष्णांक ने कांग्रेस सरकार को घेरा
RGUKT बासर में पुलिस की बदसलूकी, महिला अधिकारी की अभद्र भाषा से बवाल, BRS नेता ने कांग्रेस सरकार को घेरा

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget