एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने अगर तरीका नहीं बदला तो 10 टुकडों में बंट जाएगा: राजनाथ सिंह

कठुआ: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर भारत को धार्मिक आधार पर बांटने के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप और चेतावनी दी कि अगर वह आतंकवाद को समाप्त करने में नाकाम रहा तो 10 देशों में बंट जाएगा.

सिंह ने कठुआ जिले में शहीद दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पाकिस्तान भारत को धार्मिक आधार पर बांटने का षड्यंत्र रच रहा है लेकिन वह सफल नहीं होगा. हमें 1947 में धार्मिक आधार पर बांटा गया था. हम उसे भूल नहीं पाये हैं..सभी भारतीय भाई हैं, चाहे वे हिंदू मां की कोख से पैदा हुए हों या मुस्लिम मां की कोख से.’’ उन्होंने पाकिस्तान पर भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया.

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान के साथ शांति से रहना चाहते हैं लेकिन वह भारत के खिलाफ एक छद्म युद्ध को प्रायोजित करने में लिप्त रहा है. भारत के प्रत्येक प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने चाहे लेकिन उसने शांति की भाषा नहीं समझी और भारत पर चार बार हमला किया. लेकिन हमारे बहादुर सैनिकों ने उन्हें करारा जवाब दिया.’’

राजनाथ सिंह ने कहा कि बार बार की हार के बाद पाकिस्तान यह समझ गया है कि वह युद्ध में भारत को पराजित नहीं कर सकता इसलिए वह छद्म युद्ध को प्रायोजित करने पर उतर आया. उन्होंने कहा कि ‘‘आतंकवाद बहादुर नहीं बल्कि कमजोरों का हथियार है.’’ सिंह ने कहा, ‘‘भारत के धार्मिक आधार पर विभाजन के बाद पाकिस्तान अस्तित्व में आया लेकिन खुद को अखंड नहीं रख सका. 1971 में, वही पाकिस्तान फिर दो टुकड़ों में विभाजित हो गया और मैं समझता हूं कि अगर पाकिस्तान ने अपने तरीके नहीं सुधारे तो वह और 10 टुकड़ों में बंट जाएगा और उस विभाजन में भारत की कोई भूमिका नहीं होगी.’’

राजनाथ ने कहा कि जहां पूरा विश्व आईएसआईएस के प्रसार को लेकर चिंतित है वहीं आतंकवादी संगठन भारत में अपनी जड़े फैलाने में असफल रहा है. गृहमंत्री ने कहा, ‘‘जब पूरा विश्व आईएसआईएस को लेकर चिंतित है, मैं देश के गृह मंत्री के रूप में कह सकता हूं क्योंकि मैं वास्तविकता जानता हूं कि आईएसआईएस भारत में अपनी जड़ें जमाने में कामयाब नहीं हो सका और इसका श्रेय देश के मुस्लिमों को जाता है.’’ उन्होंने पाकिस्तान को उसकी धरती से आतंकवाद की बुराई के खात्मे के लिए भारत के सहयोग की पेशकश की.

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘पाकिस्तान यदि आतंकवाद के खात्मे को लेकर गंभीर है, लेकिन वह यह करने में असमर्थ है तो हम वहां से आतंकवाद को खत्म करने के लिए मदद को तैयार हैं.’’ सिंह ने कहा कि भारत हमेशा से अपने सभी पड़ोसियों से दोस्ताना संबंध चाहता रहा है लेकिन पाकिस्तान ने भारत को धोखा दिया है और शांति की पहलों के बदले आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया है.

पीएम के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दक्षेस देशों को निमंत्रण भेजे जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि हमारा मानना था कि अगर हम भारत को शक्तिशाली देश बनाना चाहते हैं तो हमें सभी पड़ोसी देशों का सहयोग चाहिए. राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने सभी पड़ोसी देशों के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया और हमने नवाज शरीफ को भी बुलावा भेजा और वह आये थे.

उन्होंने कहा, ‘‘शरीफ को केवल हाथ मिलाने के लिए नहीं बुलाया गया था बल्कि इसलिए बुलाया गया था कि दोनों देशों के दिल मिलें.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget