एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने भारतीय दूत को सिख श्रद्धालुओं से मिलने से रोका, भारत ने कराया विरोध दर्ज

भारतीय उच्चायुक्त को सिख श्रद्धालुओं से पाकिस्तान ने मिलने नहीं दिया. उन्हें बिना कोई कारण बताए बीच रास्ते से ही लौटने के लिए मजबूर कर दिया गया.

नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान में उसके राजनयिकों को तीर्थयात्रा पर गये सिख श्रद्धालुओं से नहीं मिलने देने और वहां एक प्रमुख गुरुद्वारा जा रहे भारतीय दूत को रास्ते से ही लौट जाने के लिए बाध्य करने पर उसके सामने कड़ा एतराज जताया है.

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि करीब 1800 सिख श्रद्धालुओं का एक समूह सुविधाजन तीर्थयात्रा संबंधी द्विपक्षीय संधि के तहत 12 अप्रैल को पाकिस्तान की यात्रा पर गया. इन भारतीय तीर्थयात्रियों का स्वागत करने के लिए भारतीय उच्चायुक्त शनिवार को‘‘ इवैक्यू ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड’’ के अध्यक्ष के निमंत्रण पर गुरुद्वारा पंजा साहिब जा रहे थे लेकिन बिना कोई कारण बताए उन्हें बीच रास्ते से ही लौटने के लिए बाध्य कर दिया गया.

विदेश मंत्रालय ने इसे पाकिस्तान का ‘अतार्किक कूटनीतिक बेअदबी’ करार दिया और कहा कि ये घटनाएं राजनयिक संबंधों पर वियना संधि का स्पष्ट उल्लंघन है.  मंत्रालय के बयान के मुताबिक, ‘‘भारत ने तीर्थयात्रा पर गये श्रद्धालुओं से भारतीय राजनयिकों एवं दूतावास टीमों को नहीं मिलने देने पर कड़ा एतराज प्रकट किया है.’’

अभी महज दो हफ्ते पहले ही भारत और पाकिस्तान राजनयिकों के साथ व्यवहार से जुड़े मुद्दों का समाधान करने पर राजी हुए थे क्योंकि इन दोनों देशों के दूतों ने एक दूसरे के राजनयिकों के उत्पीड़न का दावा - प्रतिदावा किया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
BJP-शासित राज्यों में उपचुनावों पर Gen-Z प्रोटेस्ट का पड़ेगा असर? आज आ रहा रिजल्ट
BJP-शासित राज्यों में उपचुनावों पर Gen-Z प्रोटेस्ट का पड़ेगा असर? आज आ रहा रिजल्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget