एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने अलापा कश्मीर राग तो भारत ने इमरान खान की सरकार से कहा- आपके इरादे नेक नहीं

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर का मुद्दा उठाया जिसपर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है. भारत ने कहा कि यह ना तो शांतिपूर्ण मंशा दर्शाता है और नाहीं कामकाज में शांति नजर आती है.

संयुक्त राष्ट्र: पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर का मुद्दा उठाया और जनमत संग्रह की बात कही. पाकिस्तान के इस कदम पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और साफ शब्दों में कहा कि यह ना तो शांतिपूर्ण मंशा दर्शाता है और नाहीं कामकाज में शांति नजर आती है. हालांकि भारत ने इमरान खान की नई सरकार से उम्मीद जताई की वे क्षेत्र के विकास के लिए और इसे आतंकवाद से मुक्त करने के लिए रचनात्मक कदम उठाएंगे.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने बुधवार को पाकिस्तान की नई सरकार के लिए कहा, "शांतिपूर्ण तरीके से निपटारे (विवादों के लिए) के लिए शांतिप्रिय सोच और शांतिपूर्ण कदम की आवश्यकता है."

पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी द्वारा 70 साल पहले कश्मीर पर की गई पहल को फिर से शुरू करने के सुझाव दिए जाने के बाद उन्होंने जोर देकर कहा कि "बहुत पहले ही खारिज कर दिए गए रुख को फिर से उठाना न ही शांतिपूर्ण इरादे और न ही शांतिपूर्ण कदम को दर्शाता है."

अकबरुद्दीन ने कहा, "हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान की नई सरकार, विवादों में पड़ने के बजाय आतंकवाद और हिंसा से मुक्त एक सुरक्षित और विकसित दक्षिण एशियाई क्षेत्र को को बनाने की दिशा में रचनात्मक रूप से काम करेगी." विवादों पर मध्यस्थता और निपटारे पर हुए इस सत्र की अध्यक्षता राष्ट्रमंडल और संयुक्त राष्ट्र के ब्रिटिश मंत्री तारिक महमूद अहमद ने की.

मलीहा लोधी ने क्या कहा था? पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर अब भी लंबे समय से चला आ रहा मुद्दा है. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अपने विभिन्न प्रस्तावों के जरिए कहा है कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे का निपटारा लोगों की इच्छा के अनुसार हो. और लोगों की इच्छा का निर्धारण मुक्त और निष्पक्ष लोकतांत्रिक जनमत संग्रह की प्रक्रिया के आधार पर संयुक्त राष्ट्र के संरक्षण में किया जाए.

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 35A पर SC में आज अहम सुनवाई

उन्होंने कहा था कि सुरक्षा परिषद ने यूएन कमीशन ऑन इंडिया एंड पाकिस्तान यानी भारत और पाकिस्तान के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र का आयोग (यूएनसीआईपी) और भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनसीआईपी) का गठन करके संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों को नियुक्त किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget