एक्सप्लोरर

3 टारगेट, हमले की तारीख भी तय... भारत को दहलाने की पाकिस्तान की पूरी साजिश 'डिकोड'

Terrorist Attack: पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन 14-15 अगस्त से पहले भारत में बड़े हमले की तैयारी में हैं. तीन बड़ी जगहों पर हमले की साजिश रची जा रही. दहशतगर्दों के टारगेट पर इस बार जम्मू है.

जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गए. कठुआ में हुए हमले के तार पाकिस्तान से जुड़ रहे हैं. अब सामने आया है कि कठुआ हमला भारत के खिलाफ रची जा रही पाकिस्तान की बड़ी साजिश का हिस्सा है. जम्मू कश्मीर में आतंकियों पर एक्शन से बौखलाए पाकिस्तान ने अब भारत को दहलाने की पूरी साजिश रच ली है. एबीपी न्यूज ने इस पर बड़ा खुलासा किया है.  

पाकिस्तान में मौजूद सूत्रों के मुताबिक, पड़ोसी देशों के आतंकी संगठन 14-15 अगस्त से पहले भारत में बड़े हमले की तैयारी में हैं. तीन बड़ी जगहों पर हमले की साजिश रची जा रही. दहशतगर्दों के टारगेट पर इस बार जम्मू है. वो जम्मू जहां आतंकवाद पर पूरी तरह नकेल कसी जा चुकी थी. लेकिन अब यहां पाकिस्तानी आतंकी संगठन खौफ की नई फसल उगाना चाहते हैं, और इसलिए पहले रियासी फिर डोडा राजौरी से लेकर अब कठुआ में हमला किया गया है.

साजिश के तहत कराई जेल ब्रेक

सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान में बैठे आतंक के सरगना टेरर रूट को श्रीनगर से अब जम्मू शिफ्ट कर रहे हैं. इसकी वजह मानी जा रही है कि जिस तरह घाटी में ऑपरेशन ऑलआउट चला है. आतंकियों का सफाया हुआ है. इससे पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तान में मौजूद सूत्रों के मुताबिक, भारत में बड़े आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान ने एक साजिश के तहत पाक अधिकृत कश्मीर की रावलकोट जेल ब्रेक कराई है. यहां से 20 आतंकी फरार हुए थे, इसमें से 4-6 आतंकियों ने भारत में घुसपैठ की है. 

बताया जा रहा है कि रावलकोट जेल ब्रेक में गाजी शहजाद अहमद भी फरार हुआ था. गाजी भारत की जेल में भी बंद रहा है. पाकिस्तान में मौजूद सूत्रों के मुताबिक, इसके भी भारत में घुसने की आशंका हैं. इन सभी आतंकियों ने पुंछ के जंगलों से होकर घुसपैठ की है. 

कुल 40 आतंकियों के घुसपैठ की आशंका
 
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी लॉन्चिंग पैड्स पर मौजूद करीब 40 आतंकियों ने हाल ही में घुसपैठ की है. ऐसा में सवाल उठता है कि आखिर ये आतंकी भारत में दाखिल कैसे हुए? दरअसल, इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तान से घुसपैठ के करीब 1 दर्जन ऐसे नदी नाले हैं, जिसका इस्तेमाल आतंकी पारंपरिक रूप से घुसपैठ के लिए करते हैं.

हाल के दिनों की बात करें तो जम्मू के सांबा और कठुआ जिले में बब्बर नाला, पूज नाला , बसंतर नाला, ये वो मुख्य नाले हैं, जिनका उपयोग पाकिस्तान समर्थित आतंकी जम्मू में पहुंचने के लिए कर रहे हैं. घुसपैठ करने वाले आतंकियों के लिए ड्रोन से हथियार भी गिराए गए. इसके साथ ही पाकिस्तानी आर्मी ड्रोन से भारतीय सेना की गतिविधियों की रेकी करा रही है. पाकिस्तान भले ही चाहे जितनी साजिश रच ले. लेकिन आतंकियों की घुसपैठ वाले रूट चार्ट का कोड डिकोड हो चुका है और अब एक-एक कर इन आतंकियों के खात्मे की बारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget