एक्सप्लोरर

बॉर्डर पर बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान! इस साल तीन गुना बढ़ी सीमा पार से आने वाले ड्रोन की संख्या

Pakistan Drone: बॉर्डर पर इस साल 1 जुलाई से 23 दिसंबर के बीच 206 ड्रोन देखे गए. अधिकतम 45 ड्रोन अगस्त में देखे गए. पाकिस्तान हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है.

India-Pakistan Border Drone: भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन (Drone) देखे जाने की घटनाओं में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है. इस साल 2021 में 104 की तुलना में 23 दिसंबर तक ऐसे 311 मानव रहित एरियल वाहनों (UAV) की घटनाएं सामने आई हैं. सीमा सुरक्षा बल (BSF) के डेटा के मुताबिक, 3323 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा (Indo-Pak Border) पर ड्रोन देखे जाने की घटनाएं 2020 की तुलना में चौगुनी हो गई हैं.

साल 2020 केवल 77 घटनाएं सामने आई थी. उस समय इंटरनेशनल बॉर्डर पर यूएवी का इस्तेमाल हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी करने का एक प्रमुख स्रोत हैं. साथ ही इनका इस्तेमाल पाकिस्तान सीमा से भारत में ड्रग्स की तस्करी करने के लिए भी किया जाने लगा. पाकिस्तानी ड्रोन ज्यादातर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में देखे गए थे, जो इंटरनेशनल बॉर्डर से 2-10 किमी की सीमा के अंदर थे.

बीएसएफ के जवानों पाकिस्तान को हरकत को लेकर अलर्ट पर हैं. बीएसएफ ने ऐसे 22 से ज्यादा ड्रोन को मार गिराया और 45 किलोग्राम हेरोइन, हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा जब्त किया. इसमें सात ग्रेनेड, दो मैगजीन, 60 गोला-बारूद और अन्य हथियार शामिल थे. 

पंजाब में देखे गए सबसे ज्यादा ड्रोन

इस साल 1 जनवरी 2020 से 23 दिसंबर तक भारत-पाकिस्तान सीमा पर कुल 492 यूएवी या ड्रोन देखे गए. इनमें से इस साल 311, 2021 में 104 और 2020 में कुल 77 ड्रोन देखे गए. न्यूज एजेंसी एनआई को मिले डेटा के अनुसार, कुल ड्रोन में से पंजाब में, 75 जम्मू में, 40 राजस्थान और 8 गुजरात में देखे गए.

पंजाब में सबसे ज्यादा अमृतसर में 164, गुरदासपुर में 96, फिरोजपुर में 84 और अबोहर जिले में 25 ड्रोन देखे गए. जम्मू फ्रंटियर के तहत, इंद्रेश्वर नगर में कुल 35, जम्मू में 29 और सुंदरबनी में 11 ड्रोन देखे गए. वहीं राजस्थान में श्री गंगानगर में 32, बाड़मेर में सात, बीकानेर और जैसलमेर उत्तर में तीन-तीन, जैसलमेर दक्षिण में दो और भुज में एक ड्रोन देखा गया. 

2022 में जुलाई से सितंबर में सबसे ज्यादा ड्रोन

आंकड़ों से यह भी पता चला कि इस साल 1 जुलाई से 23 दिसंबर के बीच कुल 206 ड्रोन देखे गए. उनमें से अधिकतम 45 ड्रोन अगस्त में देखे गए, इसके बाद सितंबर में 44, अक्टूबर में 38, नवंबर में 36 और दिसंबर में 24 ड्रोन देखे गए. जुलाई में साल में सबसे कम 19 ड्रोन देखे गए. इनमें अमृतसर में 60, फिरोजपुर में 55, गुरदासपुर में 39, अबोहर में 23, श्री गंगानगर में 10, इंद्रेश्वर नगर में 6, जम्मू में 5, बाड़मेर में 3, जैसलमेर उत्तर में 2 और बीकानेर में एक मामला दर्ज किया गया.

हथियारों, विस्फोटकों समेत नशीले पदार्थों की तस्कीर 

बीएसएफ के अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि पाकिस्तान सीमा पार हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है. सीमा पार बढ़ी हुई ड्रोन गतिविधि को अक्टूबर में श्रीनगर में एक सुरक्षा समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संज्ञान में लाया गया था, जिसमें शीर्ष सुरक्षा और खुफिया प्रमुख उपस्थित थे. 

बीएसएफ, जो जम्मू सेक्टर में पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी करता है, का मानना ​​है कि वह पाकिस्तान से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक ले जाने वाले ड्रोन को पीछे हटाने में सक्षम है. सुरक्षा बलों ने अब तक मार गिराए गए ड्रोन से पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में लाए गए विभिन्न एके सीरीज असॉल्ट राइफल, पिस्तौल, एमपी4 कार्बाइन, कार्बाइन मैगजीन और उच्च विस्फोटक ग्रेनेड के साथ-साथ नशीले पदार्थ भी जब्त किए हैं.

इसे भी पढ़ेंः-

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे RLD चीफ जयंत चौधरी, बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget