एक्सप्लोरर

पाकिस्तान नहीं आ रहा बाज, पीएम मोदी के लिए अपने एयर स्पेस की मंजूरी देने से किया इंकार

पाकिस्तान लगातार अपनी बौखलाहट में ऐसे फैसले ले रहा है जिससे उसी मंशा जाहिर हो रही है. अब पाकिस्तान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को अपने एयर स्पेस से गुजरने के लिए मंजूरी देने से इंकार कर दिया है.

नई दिल्लीः पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. आज पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वो अपना एयर स्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देगा. उन्होंने ये भी कहा कि भारत के उच्चायोग को इस बात से अवगत करा दिया गया है कि पाक के एयर स्पेस के जरिए पीएम मोदी हवाई यात्रा नहीं कर पाएंगे. दरअसल पीएम मोदी को अमेरिका जाने के लिए 21 सितंबर को पाकिस्तान के एयर स्पेस से गुजरना था.

पाक ने साफ कर दिया है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाई जहाज को अपने हवाई रूट से गुजरने की अनुमति नहीं देगा. बता दें कि पाकिस्तान ने कुछ समय पहले राष्ट्रपति कोविंद को भी अपने एयर स्पेस से गुजरने की मंजूरी नहीं दी थी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की यात्रा के लिए पाकिस्तान के एयर स्पेस का इस्तेमाल करना था लेकिन पाक द्वारा मंजूरी न दिए जाने के बाद वो दूसरे रूट से गए थे.

28 अगस्त को पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के एक मंत्री ने तो यहां तक कहा था कि पाकिस्तान सरकार भारत के लिए अपना एयर स्पेस पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि जो काम मोदी ने शुरू किया था हम खत्म करेंगे.

पहले भी पाक बंद कर चुका है अपना एयरस्पेस आपको बता दें कि इसी साल फरवरी में जब भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था तो पाकिस्तान ने एयर स्पेस को पूरी तरह बंद कर दिया था. हालांकि बाद में 27 मार्च को पाकिस्तान ने एयर स्पेस खोला. हालांकि जून में पाकिस्तान ने कहा था कि एससीओ की बैठक में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान के शहर बिश्केक जाने की खातिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देगा.

इस साल पहली बार कब बंद किया था पाक ने अपना एयर स्पेस इसी साल 14 फरवरी को पुलवामा में हुए एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद इंडियन एयरफोर्स ने बालाकोट में कई आतंकवादी शिविरों को खत्म कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपने एयर स्पेस को भारत के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया था.

ये भी पढ़ें

पूर्वोदय 2019: अमित शाह बोले- राम मंदिर पर कोर्ट का फैसला स्वीकार, NRC देशभर में लागू होना चाहिए

ई-सिगरेट के उत्पादन-बिक्री पर पूरी तरह से लगा बैन, उल्लंघन करने पर हो सकती है जेल अब यूरोपियन यूनियन ने पाकिस्तान को दिया झटका, पोलैंड के सांसद बोले- भारत में आतंकी चांद से नहीं आ रहे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी दो बार इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच
धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget