एक्सप्लोरर

'पति को छोड़कर कैसे जाएं', डेढ़ साल बाद मिला वीजा तो पहली बार आईं ससुराल, अब फिर PAK लौटने को मजबूर हुईं दो दुल्हनें

Jammu Kashmir Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को स्वदेश वापस लौटने को कहा है. इस आदेश से जैसलमेर में विवाहित दो पाकिस्तानी दुल्हनों के सपने चकनाचूर हो गए हैं.

Pahalgam Terror Attack: बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई. इस हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को स्वदेश वापस लौटने का आदेश दिया है. इस आदेश से जैसलमेर में विवाहित दो पाकिस्तानी दुल्हनों के सपने चकनाचूर हो गए. दरअसल, 13 दिन पहले ही ससुराल आईं सचुल और करमा खातून को मजबूरी में वापस पाकिस्तान लौटना पड़ा रहा है.

आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में पाकिस्तान के सिंध प्रांत के घोटकी में सालेह मोहम्मद और मुश्ताक अली की अपने रिश्तेदारों से मुलाकात हुई थी. इस दौरान उन्हें 21 साल की करमा खातून और 22 साल की सचुल पसंद आ गई थी. 

अगस्त 2023 में हुआ था निकाह

परिवारों की रजामंदी के बाद दोनों लड़कियों का निकाह अगस्त 2023 में कराया गया. निकाह के बाद दोनों दुल्हनों को भारत का वीजा नहीं मिल पाया और दुल्हे भारत लौट आए. करीब डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अप्रैल 2025 में वीजा जारी हुआ और 11 अप्रैल को दोनों दुल्हनें अपनी ससुराल जैसलमेर पहुंचीं.

दोनों दुल्हनों की खुशियों पर लगा ग्रहण

बीते 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर उन्हें स्वदेश लौटने का आदेश दिया. इस फैसले ने दोनों दुल्हनों की खुशियों पर पानी फेर दिया. दोनों दुल्हनें मायूस हैं और सरकार से गुहार लगाई कि वे अपने परिवार और पतियों को छोड़कर वापस नहीं जाना चाहतीं. दुल्हन के ससुर हाजी अब्दुल्ला ने बताया कि उन्होंने दोनों दुल्हनों के भारत आने के तुरंत बाद लॉन्ग टर्म वीजा के लिए आवेदन कर दिया था, लेकिन आतंकी हमले के बाद दोनों दुल्हनों को वापस पाकिस्तान भेजने का दबाव है.

आज पाकिस्तान लौटने का आखिरी दिन

बता दें कि भारत सरकार के निर्देशानुसार वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को अटारी बॉर्डर के जरिए आज 27 अप्रैल तक पाकिस्तान लौटना अनिवार्य है. जैसलमेर के विदेशी पंजीयन अधिकारी विक्रम सिंह भाटी के मुताबिक, अब तक चार पाकिस्तानी नागरिकों ने पाकिस्तान लौटने की अनुमति ले ली है, जिनमें ये दोनों दुल्हनें भी शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें-

'मेरा पासपोर्ट इंडियन, मेरे बच्चे पाकिस्तानी', पहलगाम हमले के बाद वापस लौट रही महिला ने बताई दुविधा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget