एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने फिर उगला जहर, हिंसा को लेकर कही ये बात

भारत पहले भी की गई बयानबाजी के दौरान पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से कह चुका है कि उसे भारत के आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी करने की जरूरत नहीं है.

भारत में रामनवमी और हनुमान जयंती के अवसर देश के कई हिस्सों में हिंसा की खबरें सामने आई हैं. जिसपर अब पाकिस्तान ने अपना रिएक्शन दिया है. दरअसल पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से एक बयान जारी किया गया है जिसमें उसने भारत में हुए हालिया घटनाओं को मुसलमानों के खिलाफ लक्षित हमला बताया है और ऐसी घटनाओं की निंदा की है. इस बयान में दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा की घटना और साल 2020 में दिल्ली हुई हिंसा के बारे में भी कहा गया है. बयान में पाकिस्तान ने कहा कि भारत में मुस्लिम समुदायों के साथ भेदभाव किया जा रहा है. 

बता दें कि पाकिस्तान हमेशा से ही भारत के आंतरिक मुद्दों पर कमेंटबाजी करता रहा है. पाकिस्तान दावा करता रहा है कि भारत में मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की जाती है और उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जाता है. 

हालांकि भारत पहले भी की गई बयानबाजी के दौरान पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से कह चुका है कि उसे भारत के आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी करने की जरूरत नहीं है, भारत ने कहा था कि हमारे देश के आतंरिक मुद्दों पर कमेंट करने से पहले पाकिस्तान को अपने मुल्क के अल्पसंख्यकों के खिलाफ होने वाली हिंसा पर ध्यान देना चाहिए.

पाकिस्तान ने भारत में हुई हिंसा पर क्या कहा?

विदेश मंत्रालय द्वारा फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में कहा गया, ‘पाकिस्तान विभिन्न भारतीय राज्यों में कट्टर हिंदू भीड़ द्वारा मुसलमानों के खिलाफ हिंसा और टारगेट हमलों के अभियान की कड़ी निंदा करता है. भारत में दिल्ली में जहांगीरपुरी की हिंसा से लेकर जामिया मस्जिद में भगवा झंडा फहराने का प्रयास, अपमानजनक नारेबाजी, भड़काऊ संगीत बजाना और शोभायात्रा के जुलूस में हथियारों को लहराना. इस गंभीरता को दिखाता है कि मुसलमानों के खिलाफ भारत में सरकार द्वारा स्वीकृत उन्माद और नफरत फैलाई जा रही है.’

इसके अलावा बयान में कहा गया कि पाकिस्तान भारत सरकार से मुसलमानों और उनकी मस्जिदों के खिलाफ व्यापक हिंसा और धमकी की घटनाओं की पारदर्शी रूप से जांच करने की मांग करता है. 

ये भी पढ़ें:

दिल्ली दंगे में चौथी FIR, भीड़ के बीच गोली चलाने वाला सोनू चिकना गिरफ्तार... पढ़ें अब तक के 10 बड़े अपडेट्स

Maharashtra: भड़काऊ पोस्ट के खिलाफ एक्शन में मुंबई पुलिस, चार महीने में कुल 12 हजार 800 सोशल मीडिया पोस्ट किए डिलीट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाड़ी क्षेत्र में अब तक कितने भारतीयों की गई जान? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच भारत सरकार ने दी जानकारी
खाड़ी क्षेत्र में कितने भारतीयों की गई जान? होर्मुज में तनाव के बीच सरकार का चौंकाने वाला आंकड़ा
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी और उमस से राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
‘2028 के जून तक पूरा हो जाएगा वारंगल एयरपोर्ट’, CM रेवंत रेड्डी से मिलने के बाद बोले केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू
‘2028 के जून तक पूरा हो जाएगा वारंगल एयरपोर्ट’, CM रेवंत रेड्डी से मिलने के बाद बोले केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget