एक्सप्लोरर

ऑपरेशन महादेव में आर्मी ने मार गिराए पहलगाम के गुनहगार, बुलेट्स और बुलेट शेल मैच, सामने आया पक्का सबूत!

श्रीनगर के दाचीगाम में सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड समेत तीन आतंकियों को मार गिराया. जांच में मिले हथियारों की पुष्टि CFSL चंडीगढ़ ने की है.

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके के जंगलों में सेना के शीर्ष पैरा कमांडो ने सोमवार (28 जुलाई 2025) को पहलगाम आतंकवादी हमले के गुनहगारों को मार गिराया. इस ऑपरेशन में 3 आतंकी मारे गए हैं. मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जो तीनों आतंकी दाचीगाम में मारे गए हैं उनके पास से मिले हथियारों के जरिए भारत को पक्का सबूत मिल गया है कि ये आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे.

सूत्रों के मुताबिक देर रात ऑपरेशन महादेव में ढेर हुए आतंकियों से मिले हथियारों को चंडीगढ़ के CFSL भेजा गया था. फॉरेंसिक जांच में इन हथियारों को पहलगाम आतंकी हमले के बाद मिली बुलेट्स शेल्स से मैच कराया गया. सूत्रों का दावा है कि तीनों वेपन्स की फोरेंसिक रिपोर्ट पहलगाम में मिले बुलेट्स और बुलेट्स शेल से मैच हुई है.

पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड
अधिकारियों ने बताया कि 22 अप्रैल के पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा सुलेमान उर्फ आसिफ सोमवार (28 जुलाई 2025) को उस समय मारा गया, जब सुरक्षा बलों ने एक तकनीकी संकेत मिलने के बाद अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि यह तकनीकी संकेत एक ऐसे सैटेलाइट फोन के इस्तेमाल का इशारा कर रहा था, जिसका इस्तेमाल पहलगाम हमले के दोषियों ने भी किया था.

मारे गए अन्य आतंकवादियों की हुई पहचान
अधिकारियों के मुताबिक सेना की कार्रवाई में मारे गए अन्य आतंकवादियों की पहचान जिब्रान (जो पिछले साल सोनमर्ग सुरंग हमले में कथित रूप से शामिल था) और हमजा अफगानी के रूप में हुई है. इस अभियान का कोडनाम ऑपरेशन महादेव था. पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतकों में अधिकतर पर्यटक थे. इसके बाद सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे के खिलाफ 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था. दाचीगाम ऑपरेशन में पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड की मौत एक बड़ी रणनीतिक सफलता मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: शशि थरूर के 'मौन व्रत' के बाद मनीष तिवारी ने कही 'भारत की बात', बताया क्यों नहीं किया गया ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा में शामिल

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में SMS से हिंसा की साजिश, टॉलस्टॉय मार्ग पर सबसे ज्यादा मैसेजिंग
LIVE: जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में SMS से हिंसा की साजिश, टॉलस्टॉय मार्ग पर सबसे ज्यादा मैसेजिंग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर आया नवीन पटनायक का रिएक्शन, बोले - 'यह बेहद ही...'
PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर आया नवीन पटनायक का रिएक्शन, बोले - 'यह बेहद ही...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget