एक्सप्लोरर

INX मीडिया मामला: तिहाड़ में पूछताछ के बाद ED ने चिदंबरम को किया गिरफ्तार

कांग्रेस नेता चिदंबरम करीब 55 दिन सीबीआई और न्यायिक हिरासत में बिता चुके हैं. 21 अगस्त को उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया था. 74 साल के चिदंबरम साल 2004 से 2014 तक यूपीए-1 और यूपीए-1 सरकारों के दौरान केंद्रीय वित्त और गृह मंत्री थे.

नई दिल्ली: आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. ईडी के अधिकारियों का एक दल बुधवार सुबह ही उनसे पूछताछ करने तिहाड़ जेल पहुंचा था. इस दौरान ईडी ने चिदंबरम से करीब दो घंटों तक पूछताछ की थी.

कोर्ट ने ईडी को दी थी चिदंबरम को गिरफ्तार करने की अनुमति

दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने केन्द्रीय जांच एजेंसी ईडी को मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से पूछताछ करने की अनुमति दी थी. इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय की जांच टीम तिहाड़ जेल पहुंची. इतना ही नहीं अदालत कल ईडी को आवश्यकता पड़ने पर चिदंबरम को गिरफ्तार करने की अनुमति भी दे दी थी.

चिदंबरम को फिर से हिरासत में लेने की मांग करेगी ईडी

ईजी के जांच अधिकारी सुबह करीब सवा आठ बजे उनसे पूछताछ करने पहुंचे थे. वे करीब दो घंटे तक परिसर में मौजूद थे. उन्होंने चिदंबरम से पूछताछ की और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उन्हें गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय एजेंसी अब अदालत से उनको फिर से हिरासत में लेने की मांग करेगी.

इस दौरान चिदंबरम की पत्नी नलिनी और बेटे कार्ति भी तिहाड़ जेल परिसर पहुंचते देखे गए थे. कांग्रेस नेता चिदंबरम करीब 55 दिन सीबीआई और न्यायिक हिरासत में बिता चुके हैं. 21 अगस्त को उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया था. 74 साल के चिदंबरम साल 2004 से 2014 तक यूपीए-1 और यूपीए-1 सरकारों के दौरान केंद्रीय वित्त और गृह मंत्री थे.

क्या है मामला?

बता दें कि वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 2007 में 305 करोड़ रुपये का विदेशी धन प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए सीबीआई ने 15 मई, 2017 को एक प्राथमिकी दर्ज की थी. इसके बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2017 में इस संबंध में धन शोधन का मामला दर्ज किया था. इस मामले में कार्ती भी आरोपी हैं और सीबीआई ने उन्हें भी गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें-

अयोध्या मामला: CJI ने कहा- बहुत हो गया, आज शाम 5 बजे हम सुनवाई पूरी कर के ही उठेंगे

महाराष्ट्र: हमने सावरकर के राष्ट्रवाद को मूल में रखा, लोग उनका अपमान करते हैं- पीएम मोदी

आयोध्या: मुस्लिम पक्ष ने कहा- मस्जिद अल्लाह का घर तो हिंदू पक्ष बोला- मंदिर को गिराकर बनाई मस्जिद, जानें पूरा मामला

यूपी: दिलचस्प हुई रामपुर उपचुनाव की लड़ाई, आजम का किला ढहाने की कोशिश में है बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget