एक्सप्लोरर

Coronavirus Positivity Rate in India: देश में पॉजिटिविटी रेट गिरा, 303 जिलों में भी गिरावट दर्ज

Coronavirus Positivity Rate in India: देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचाया हुआ है. संक्रमितों की संख्या भले ही पहले के मुकाबले कम हुई हो लेकिन मामले अब भी रोजाना दो लाख से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव अब कम होता दिख रहा है. कुछ राज्यों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है. हालांकि पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल समेत 22 राज्य ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी से ज्यादा बना हुआ है. ये भले ही चिंताजनक स्थिति है लेकिन कुछ जगहों पर पिछले हफ्ते की तुलना में पॉजिटिविटी रेट कम भी हुआ है. 13 राज्य ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 5-15 फीसदी के बीच है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि 13 से 19 मई के दौरान 303 जिलों में पॉजिटिविटी रेट कम होकर 15.2 फीसदी पर आ गया. इससे पहले 210 जिलों में 29 अप्रैल से 5 मई के दौरान पॉजिटिविटी रेट 21.5 फीसदी था. यानी कि पॉजिटिविटी रेट कम होने वाले जिलों की संख्या बढ रही है.

देश में बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 20.55 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. इनमें से दो लाख 76 हजार लोग पॉजिटिव आए. यानी कि पॉजिटिविटी 13.40 फीसदी रहा. बुधवार को तमिलनाडु ने सबसे ज्यादा 34,875 नए केस दर्ज किए गए, इसके बाद कर्नाटक में सबसे ज्यादा 34,281 नए मामले सामने आए. देश में फिलहाल कुल 31 लाख 29 हजार 878 पॉजिटिव केस हैं. अब तक कुल करीब ढाई करोड़ लोग पॉजिटिव हो चुके हैं.

देश में कहां है सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट
4 मई से 17 मई के आंकड़ों पर गौर करें तो कर्नाटक में 32 फीसदी पॉजिटिविटी रेट है जिसके बाद राज्य दूसरे स्थान पर आ पहुंचा है. वहीं गोवा में 43 फीसदी पॉजिटिविटी रेट के साथ पहले स्थान पर बना है. पश्चिम बंगाल में 30 फीसदी का पॉजिटिविटी रेट है. 27 फीसदी पॉजिटिविटी रेट के साथ केरल चौथे स्थान पर है.

बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में काफी सुधार देखने को मिला है. ये राज्य बेहतर श्रेणी में आ दर्ज हुए हैं. इन राज्यों के अलावा, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और तेलंगना बेहतर श्रेणी में अपनी जगह बना चुके हैं. जो राज्य सबसे खराब श्रेणी में हैं वो उत्तारखंड, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, ओडिसा, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और असम हैं. यहां पॉजिटिविटी रेट डबल से ट्रिपल होते दिख रहा है.

देश में संक्रमितों की संख्या भले ही पहले के मुकाबले कम हुई हो लेकिन मामले अब भी रोजाना दो लाख से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं, मौतों का आंकड़े ने भी सरकार और प्रशासन की नींद उड़ा रखी है.

ये भी पढ़ें-
कोरोना पर मेडिकल रिसर्च के लिए 93 साल की महिला ने दान किया अपना शरीर

Black Fungus के खिलाफ जंग होगी तेजी, पांच कंपनियों को मिली दवा बनाने की मंजूरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget