एक्सप्लोरर

vacancies in HC : देश के 11 हाईकोर्ट में जजों की वैकेंसी 40 प्रतिशत से ज्यादा, बिहार में जजों की सबसे ज्यादा कमी

देश के 25 हाईकोर्ट में से 11 हाईकोर्ट में जजों की संख्या 40 प्रतिशत कम है. सभी सभी हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 1080 है लेकिन इनमें से 430 पद खाली हैं. देश के सभी न्यायालयों में 4.4 करोड़ से ज्यादा केस पेंडिंग पड़े हैं. 

देश के न्यायालयों में 4.4 करोड़ से ज्यादा केस पेंडिंग पड़े हैं लेकिन जजों की संख्या दिन प्रतिदिन कम ही हो रही है. इसलिए न्याय की आस में बाट जोह रहे आम लोगों को दशकों का इंतजार करना पड़ रहा है. इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक देश के 25 हाईकोर्ट में से 11 हाईकोर्ट में जजों की संख्या 40 प्रतिशत से कम है. देश के सभी हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 1080 है लेकिन इनमें से 430 पद खाली हैं. देश में 25 हाईकोर्ट हैं.

बिहार में जजों की सबसे ज्यादा कमी
बिहार में जजों की सबसे ज्यादा कमी है. पटना हाईकोर्ट में जजों के स्वीकृत पदों की संख्या 53 है जबकि वर्तमान में सिर्फ 20 जज ही वहां कार्यरत हैं. केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय के डाटा के अनुसार 1 जून तक पटना हाईकोर्ट में 62 प्रतिशत जजों के पद खाली थे. इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट का दूसरा स्थान है. यहां 56 प्रतिशत जजों की कमी है. कलकत्ता हाईकोर्ट में स्वीकृत 72 जजों के मुकाबले मात्र 31 जज है.

वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में जजों के 53 प्रतिशत पद खाली है. मध्य प्रदेश में स्वीकृत 53 में से 24 जबकि राजस्थान में स्वीकृत 50 में से सिर्फ 23 जज कार्यरत हैं. आंध्र प्रदेश और दिल्ली में जजों के 48 प्रतिशत पद खाली हैं. आध्र प्रदेश में जजों के स्वीकृत पद 37 हैं जबकि वहां 19 जज ही काम कर रहे हैं. दिल्ली में भी स्वीकृत 60 जज के बदले 31 जज ही कार्यरत हैं.

पांच हाईकोर्ट में 40 से 44 प्रतिशत जजों के खाली पद
अन्य हाईकोर्ट में जजों की 40 प्रतिशत से ज्यादा खाली वाले राज्यों में गुजरात, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा, तेलंगाना और झारखंड शामिल हैं. गुजरात, ओडिशा, पंजाब और हरियाण हाईकोर्ट में जजों 44 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं. वहीं तेलंगाना में 41 प्रतिशत और झारखंड में जजों के 40 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं. सिर्फ मणिपुर, मेघालय और सिक्किम हाईकोर्ट में जजों के पद पूरे भरे हुए हैं. मणिपुर में 5, मेघालय में 4 और सिक्किम हाईकोर्ट में जजों के स्वीकृत पद हैं. 

ये भी पढ़ें AISHE Report :उच्च शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी हुई बराबर, सफलता की कहानी आंकड़ों की जुबानी

खुद से कोरोना टेस्ट करने वाले डिवाइस CoviFind को ICMR से मिली मंजूरी, जानिए कितनी होगी इसकी कीमत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget