एक्सप्लोरर

मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटते ही ओपी रावत ने कहा, 'नोटबंदी का कालेधन पर कोई असर नहीं'

हाल ही में देश के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने कहा था कि नोटबंदी ने देश की आर्थिक विकास कम कर दी और इससे असंगठित क्षेत्र परेशान हो गया. अब दो दिन पहले मुख्य चुनाव आयुक्त का पद छोड़े ओपी रावत ने कहा है कि नोटबंदी का कालेधन पर कोई असर नहीं हुआ.

नई दिल्ली: दो दिन पहले मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से मुक्त हुए ओपी रावत ने कालेधन पर पीएम नरेंद्र मोदी के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि नोटबंदी का कालेधन पर कोई असर नहीं हुआ है. ओपी रावत शनिवार को ही मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से रिटायर हुए हैं. पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त का बयान इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है कि मोदी सरकार ने नोटबंदी को कालेधन को खत्म करने और टैक्स चोरी को कम करने के बड़े हथियार के रूप में प्रचारित किया था.

ओपी रावत ने कहा, "ऐसा लगता है कि राजनीति से जुड़े लोगों और उनकी आर्थिक मदद करने वालों को पैसे की कोई कमी नहीं हुई है. जिस तरह से पैसे खर्च किए जाते हैं, वो मौटे तौर पर काला धन होता है. जहां तक चुनाव में कालेधन के इस्तेमाल का सवाल है, उसपर कोई रोक नहीं लगी है."

उन्होंने आगे कहा, "नोटबंदी के बाद यह सोचा गया था कि चुनाव के दौरान पैसे का दुरुपयोग कम हो जाएगा, लेकिन आंकड़ों के आधार पर ये बात गलत साबित हुई है. पिछले चुनावों के मुकाबले इस बार ज्यादा कालेधन की जब्ती हुई."

ओपी रावत को इस साल जनवरी में देश का मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया था. इनके कार्यकाल में अनेक विधानसभा चुनाव और उप-चुनाव सफलता पूर्वक आयोजित किए गए. ओपी रावत की जगह अगले मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में सुनील अरोड़ा को नियुक्त किया गया है. उन्होंने रविवार को पदभार संभाला. ओपी रावत का जन्म 2 दिसंबर, 1953 को हुआ था. वह 1977 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी थे.

अपने तीन दशक लंबे कॅरियर में ओपी रावत ने केन्द्र और राज्य सरकार में अनेक जिम्मेदारियों को निभाया. ओपी रावत 2004 से 2005 के दौरान मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के प्रिंसिपल सेकेट्री भी थे. नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा 1980 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. अब इन्हीं के नेतृत्व में 2019 का लोकसभा चुनाव होगा. लोकसभा चुनाव के साथ-साथ अगले साल जम्मू कश्मीर, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भी विधानसभा चुनाव होना है.

यह भी पढ़ें-

जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुबह से गरज रही हैं गोलियां, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेरा वसुंधरा की कांग्रेस को चुनौती, कहा- उनसे ज्यादा जनता के बीच रहने वाले सीएम का नाम बताए पार्टी  देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Appeal: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल का बड़ा प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह से जितेन्द्र सिंह और गृह सचिव की मुलाकात
LIVE: PM आवास के बाहर राहुल का बड़ा प्रदर्शन, अमित शाह से जितेन्द्र सिंह और गृह सचिव की मुलाकात
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में गई 10 मजदूरों की जान, PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में गई 10 मजदूरों की जान, PM मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget