एक्सप्लोरर

आज फिर होगी मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश, सरकार बोली- चर्चा के लिए तैयार

विपक्ष का आरोप है कि एआईएडीएमके जैसी पार्टियों के जरिए सरकार सदन में हंगामा करवा कर अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से सरकार भाग रही है. दोनों ही पक्षों के रुख में बदलाव के कोई संकेत अब तक नहीं दिखे हैं. लिहाजा आज भी संसद में हंगामा होने के आसार हैं.

नई दिल्ली: अविश्वास प्रस्ताव का मसला संसद में एक बार फिर फंसता नजर आ रहा है. सोमवार को लोकसभा में प्रस्ताव के नोटिस पर एक बार फिर बात आगे नहीं बढ़ सकी. 12 बजे के बाद टीडीपी, वाईएसआर कांग्रेस और एआईएडीएमके के सांसदों के हंगामे के चलते स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी थी. वहीं सरकार ने कहा है कि वो अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष का आरोप है कि एआईएडीएमके जैसी पार्टियों के जरिए सरकार सदन में हंगामा करवा कर अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से सरकार भाग रही है. दोनों ही पक्षों के रुख में बदलाव के कोई संकेत अब तक नहीं दिखे हैं. लिहाजा आज भी संसद में हंगामा होने के आसार हैं.

वाइएसआर कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर आज संसद में मौजूद रहने के लिए कहा है. टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए तीन नोटिस दिए हैं. आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा न मिलने से नाराज टीडीपी पहले एनडीए से अलग हुई और अब सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन कर रही है.

कैसे आता है अविश्वास प्रस्ताव

अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए सबसे पहले सभापति को लिखित में सूचना देनी होती है. इसके बाद सभापति को सूचना देने वाली पार्टी के किसी सांसद से प्रस्ताव पेश करने के लिए कहते हैं. लेकिन प्रस्ताव मंजूर हो, इसके लिए जरूरी है कि 50 सांसदों का समर्थन हो. इसके बाद वोटिंग कराई जाती है या फिर समर्थन करने वाले सांसदों को खड़ा कर गिनती की जाती है.

सरकार के पास है पर्याप्त नंबर

गणित पर गौर किया जाए तो टीडीपी के पास 16 और वाईएसआर कांग्रेस के पास 9 सांसद हैं. ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया है. उसके पास 34 सांसद हैं. ऐसे में तीनों पार्टियों के सांसद को मिलाकर ये संख्या 59 हो जाती है जो कि प्रस्ताव पेश करने के लिए काफी हैं.

गौरतलब है कि अविश्वास प्रस्ताव आने पर मोदी सरकार पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है. लोकसभा में बीजेपी के 273 सांसद हैं और बीजेपी अकेले दम पर ही बहुमत साबित करने में सक्षम है. ऐसे में वो यह परीक्षा आराम से पास कर जाएगी. हालांकि, सरकार के लिए थोड़ी शर्मिंदगी तब आएगी जब उनके सहयोगी दल छिटकते हैं या गठबंधन दल की नाराजगी संसद में दिखती है.

विपक्षी एकता एक तरफ लामबंद होने के लिए प्रयास कर रही है और सरकार के सहयोगी दलों का दूर होना जरूर मोदी और बीजेपी के रणनीतिकारों के लिए आगामी लोकसभा चुनावों में सिर दर्द बन सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget