एक्सप्लोरर

संसद के बजट सत्र में मोदी सरकार को चौतरफा घेरेंगी विपक्षी पार्टियां, CAA को वापस लेने की होगी मांग

संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी से हो रही है. इसके इस बार काफी हंगामेदार रहने की उम्मीद हैविपक्षी पार्टियां संसद में सीएए कानून को वापस लेने की मांग कर सकती हैं

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र इस बार काफी हंगामेदार रहने वाला है. मोदी सरकार के सामने इस बार जहां आर्थिक व्यवस्था को पटरी पर लाने की चुनौती होगी वहीं विपक्षी पार्टियां सरकार को नागरिकता संशोधन कानून के मसले पर घेरेगी. विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार को आर्थिक मोर्चे पर भी घेरेगी. गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने वाला है.

संसद सत्र में सबसे अधिक नागरिकता कानून के मसले पर हंगामा मच सकता है. कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां लगातार इसका विरोध कर रही है. दिल्ली के शाहीन बाग में 40 दिनों से इस कानून के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है. ऐसे में विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार को इस मसले पर घेरने की रणनीति बना सकती हैं. एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक विपक्षी पार्टियां सीएए कानून को सरकार से वापस लेने की भी मांग कर सकती है. बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियां सरकार से कड़े सवाल पूछ सकती हैं

नागरिकता कानून के साथ कांग्रेस सहित टीएमसी, बीएसपी, एसपी और डीएमके जैसी पार्टियां एनआरसी के मुद्दे पर भी सरकार से सवाल करेगी. विपक्षी पार्टियों का एनआरसी के मुद्दे पर आरोप है कि सरकार भले ही एनआरसी को लागू करने से इंकार कर रही है लेकिन उसकी मंशा सीएए के साथ एनआरसी को भी जल्द से जल्द लागू करने की है.

विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार जानबूझकर दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन को शांत करने की कोशिश नहीं कर रही है. लोकसभा में कांग्रेस के नेता ने आज इस मसले पर प्रधानमंत्री मोदी पर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि ट्रिपल तलाक के मसले पर मुस्लिम महिलाओं के लिए रोने वाले पीएम मोदी अब शाहीन बाग में बैठी महिलाओं से मिलने क्यों नहीं जाते हैं.

इससे पहले यूपी में नागरिकता कानून के विरोध के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के मामले की मानवाधिकार आयोग से जांच की मांग कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने की. वह मानवाधिकार आयोग के दफ्तर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ पहुंची थीं.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget