एक्सप्लोरर

Opposition Meet: BRS को मंजूर नहीं कांग्रेस का साथ, केटीआर बोले- नीतीश कुमार अच्छे नेता, लेकिन...

Patna Opposition Meet: पटना में नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों की महाबैठक बुलाई है, जिसमें 15 पार्टियों के नेता एकजुट हुए हैं, लेकिन बीआरएस इसमें नहीं है.

Opposition Meet In Patna: पटना में विपक्ष को एकजुट करने को लेकर नीतीश कुमार ने पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक बुलाई है, लेकिन ये राह इतनी आसान नहीं है. बैठक को लेकर भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता और तेलंगाना सरकार में मंत्री केटीआर ने बड़ा बयान दिया है. केटीआर ने साफ शब्दों में कह दिया है कि बीआरएस को कांग्रेस का साथ मंजूर नहीं है.

केटीआर ने बिहार के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार अच्छे नेता हैं, जिस बैठक में कांग्रेस है, उसे हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा, कांग्रेस ने देश में 50 साल तक राज किया और देश की जो हालत है, उसके लिए वो भी जिम्मेदार है. कांग्रेस और बीजेपी के साथ हम किसी तरह से नहीं जा सकते हैं.

कांग्रेस के बिना तीसरा मोर्चा मंजूर- केटीआर

बीआरएस नेता ने हालांकि, तीसरे मोर्चे की संभावना से इनकार नहीं किया है, लेकिन इसके लिए एक शर्त रखी है. उन्होंने कहा, कांग्रेस के बिना कोई तीसरा मोर्चा बनता है तो हम उसमें हिस्सा लेंगे, लेकिन कांग्रेस का साथ हमें स्वीकार नहीं है.

एकजुटता की राह में रोड़े

नीतीश कुमार इस बैठक के बहाने विपक्षी दलों को एकसाथ लाने की मुहिम पर लगे हैं लेकिन ये आसान नहीं है. सवाल है कि क्या विपक्षी दलों अपने आपसी मतभेदों को भुला पाएंगे. बैठक से पहले ही केंद्र के अध्यादेश को लेकर कांग्रेस और आप एक दूसरे के खिलाफ बयानों के तीर चला रहे हैं. आप ने कांग्रेस पर अध्यादेश को लेकर बीजेपी के साथ समझौते का आरोप लगाया है. वहीं, कांग्रेस का कहना है कि विपक्ष की बैठक सौदेबाजी के लिए नहीं है.

बात सिर्फ इतनी ही नहीं है, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी एक दूसरे पर हमलावर हैं और पंचायत चुनाव में नामांकन को लेकर हिंसा का आरोप लगा रहे हैं. टीएमसी और सीपीएम भी एक दूसरे पर हमलावर हैं. पंजाब में भी आप और कांग्रेस आमने-सामने हैं, तो केरल में लेफ्ट बनाम कांग्रेस है. 

नीतीश को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

इस बीच पटना में बैठक को लेकर बड़ी जानकारी भी सामने आई है. विश्वस्त सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया है कि 2024 में विपक्षी पार्टियों को एकसाथ लेकर चलने की जिम्मेदारी नीतीश कुमार को सौंपने पर सहमति बनी है. सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार को विपक्षी एकता का संयोजक बनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें

Opposition Meet: 15 पार्टियां, राहें अलग, क्या 2024 के एजेंडे पर होंगे एकजुट? पटना में नीतीश का टेस्ट

 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget