एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर' को फेलियर बताने को लेकर संजय राउत पर भड़के VHP नेता, 'उनका वीडियो आज भी...'

Operation Sindoor: शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत के 'ऑपरेशन सिंदूर' को फेलियर बताने वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है. वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने राउत के इस बयान पर जमकर निशाना साधा.

Operation Sindoor News: 22 अप्रैल को हुए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. लेकिन, आतंकी हमले के बाद भारतीय सैन्यबलों ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के 'ऑपरेशन सिंदूर' को फेलियर बताने वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है. विश्व हिंदू परिषद (VHP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने मंगलवार (27 मई) को राउत के इस बयान पर जमकर निशाना साधा.

संजय राउत को कोई गंभीरता से नहीं लेता- श्रीराज नायर

श्रीराज नायर ने कहा, "संजय राउत को कोई गंभीरता से नहीं लेता. कभी पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हैं. उनका वीडियो आज भी इंटरनेट पर घूम रहा है. राउत जैसे नेता चापलूसी और चमचागिरी के बल पर राजनीति करते हैं, उन्होंने कभी जमीनी स्तर पर काम नहीं किया. पीएम मोदी और अमित शाह जैसे महान नेता के सामने ये नेता केवल बड़बोलेपन तक सीमित हैं. ऐसे लोग राजनीति में गंभीरता का विषय नहीं, बल्कि मजाक बनकर रह जाते है और जनता भी अब इन्हें उसी नजर से देखती है."

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पाकिस्तान को बताने और इसको लेकर विपक्ष के रूख पर उन्होंने कहा, "जब स्वयं विदेश मंत्री ने स्पष्टीकरण दे दिया है, तो इस पर और कुछ कहना अनावश्यक है. विपक्ष जिस प्रकार से युद्ध जैसे गंभीर विषय पर गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहा है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है."

उन्होंने कहा कि देश की एकता और सेना के मनोबल को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे बयान अस्वीकार्य हैं. पाकिस्तान जैसे देशों में भी विपक्ष इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं देता. जब स्थिति स्पष्ट हो चुकी है, तब इस विषय पर अनावश्यक विवाद समाप्त होना चाहिए और सभी को राष्ट्रहित में एकजुट होकर काम करना चाहिए.

सुप्रिया सुले को लेकर क्या बोले श्रीराज नायर?

पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल एनसीपी नेता सुप्रिया सुले के हालिया बयान पर नायर ने कहा, "उनका बयान सराहनीय है और वह हमारी भावना से पूर्णतः सहमत हैं. प्रधानमंत्री मोदी एक वैश्विक नेता हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में साहसिक फैसले लेकर देश का नेतृत्व किया. विशेष रूप से विदेश नीति के क्षेत्र में उनकी रणनीति को विश्व भर में सराहना मिली है. 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और मजबूत हुई है. पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को भारत कई दशकों से झेल रहा है और मोदी सरकार ने उसका डटकर सामना किया है, जो पूरी दुनिया देख रही है."

इंदिरा गांधी पर टिप्पणी करते हुए उठाया प्रश्न

बीजेपी सांसद के 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध पर उस समय के नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल को लेकर उन्होंने कहा, "एक सांसद ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी पर टिप्पणी करते हुए सही प्रश्न उठाया है. जब 1971 में भारत ने 90,000 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को बंदी बनाया और पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए, तब हमें पाक अधिकृत कश्मीर और करतारपुर साहिब को भी भारत में शामिल कर लेना चाहिए था. बाबू जगजीवन राम ने भी यही कहा था. उस समय निर्णय लेते वक्त राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए थी. यह सवाल आज भी प्रासंगिक है कि भारत ने उस ऐतिहासिक अवसर का पूरा लाभ क्यों नहीं उठाया."

यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह डोल गई धरती, लगातार दो बार भूकंप से दहशत में आए लोग, जानें कितनी थी तीव्रता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी के लिए पाकिस्तान सेना के जवानों में जमकर मार-कुटाई, वीडियो वायरल
पानी के लिए पाकिस्तान सेना के जवानों में जमकर मार-कुटाई, वीडियो वायरल
ओवैसी ने SIR पर उठाए सवाल, कहा - '6 से ज्यादा बच्चों वाले वोटरों को...'
ओवैसी ने SIR पर उठाए सवाल, कहा - '6 से ज्यादा बच्चों वाले वोटरों को...'
TMC MP पर ED का शिकंजा! अखबार से जुड़े 60 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज
TMC MP पर ED का शिकंजा! अखबार से जुड़े 60 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज
मणिपुरी म्यूजिशियन हत्याकांड: PC में भावुक पत्नी बोली, 'हमें बदला नहीं...'
मणिपुरी म्यूजिशियन हत्याकांड: PC में भावुक पत्नी बोली, 'हमें बदला नहीं...'

वीडियोज

Delhi Murder Case: दिल्ली में क्या 'मणिपुरी' होना गुनाह है?। Bharat Ki Baat
Fuffa Controversy | PM Modi Statement: 'गूंज Vs हुंकार'Gen-Z लगाएगा पार! | Rahul Gandhi | ABP News
Fuffa Controversy | PM Modi Statement: सियासत का 'नाराज फूफा' कौन? | Vadodara | Breaking News | ABP
ABP Report: 'अनाक क्राकाटोआ' ज्वालामुखी में विस्फोट, ज्वालामुखी से फव्वारे। Volcano Indonesia
Bollywood News: ‘Haiwaan’ का टाइटल ट्रैक रिलीज़! Akshay या Saif, कौन होगा हीरो और कौन बनेगा Haiwaan? (08.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
यूपी चुनाव: 100 सीटों के लिए BJP का प्लान तैयार, PDA की निकाली काट?
यूपी चुनाव: 100 सीटों के लिए BJP का प्लान तैयार, PDA की निकाली काट?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ओवैसी ने SIR पर उठाए सवाल, कहा - '6 से ज्यादा बच्चों वाले वोटरों को...'
ओवैसी ने SIR पर उठाए सवाल, कहा - '6 से ज्यादा बच्चों वाले वोटरों को...'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Embed widget