एक्सप्लोरर

भारतीय सेना ने मार गिराया पाकिस्तान का फाइटर जेट JF-17, चीन ने दिया था तोहफा

चाइनीज JF-17 थंडर एक हल्का, एकल इंजन वाला मल्टी-रोल फाइटर जेट है, जिसे चीन और पाकिस्तान ने संयुक्त रूप से विकसित किया है.

Operation Sindoor: भारत की एयर डिफेंस ने पाकिस्तान का जो फाइटर जेट कश्मीर में मार गिराया गया है वो पाकिस्तान का (चीनी JF-17) लड़ाकू विमान है. आपको बता दें, चाइनीज JF-17 थंडर एक हल्का, एकल इंजन वाला मल्टी-रोल फाइटर जेट है, जिसे चीन और पाकिस्तान ने संयुक्त रूप से विकसित किया है. इसका पहला प्रोटोटाइप 2003 में उड़ान भर चुका है और यह पाकिस्तान एयर फोर्स का मुख्य लड़ाकू विमान है.

क्या खासियत है इस विमान की

JF-17 की लंबाई लगभग 14.9 मीटर, विंगस्पैन 9.45 मीटर और ऊंचाई करीब 4.77 मीटर है. इसका अधिकतम टेकऑफ वजन 12,474 किलोग्राम तक होता है. यह विमान रूसी Klimov RD-93 या चीनी Guizhou WS-13 टर्बोफैन इंजन से लैस है, जो इसे लगभग Mach 1.6 (करीब 1,910 किमी/घंटा) की अधिकतम गति प्रदान करता है.

यह विमान 7 हार्डपॉइंट्स पर 1,500 किलोग्राम तक के हथियार ले जा सकता है, जिसमें एयर-टू-एयर मिसाइलें, एयर-टू-ग्राउंड बम, और एंटी-शिप मिसाइलें शामिल हैं. इसके हथियारों में चीनी PL-5, PL-12, PL-15 मिसाइलें और GPS गाइडेड बम शामिल हैं, जो इसे वायु और सतह दोनों प्रकार के लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम बनाते हैं.

JF-17 में आधुनिक एवियोनिक्स, कंप्यूटराइज्ड फ्लाइट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, डेटा लिंक, और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम शामिल हैं, जो इसे उच्च युद्ध क्षमता और मध्यम से कम ऊंचाई पर बेहतर मुकाबला करने की क्षमता देते हैं. इसकी रेंज लगभग 2,000 किलोमीटर है, जो इसे लंबी दूरी की लड़ाई के लिए उपयुक्त बनाती है.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: 'हमने पाकिस्‍तान की आर्मी नहीं, आतंकी ठिकाने तबाह किए,' पहलगाम का जबरदस्‍त बदला लेने के बाद इंडियन आर्मी ने PAK को दिया तगड़ा संदेश

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक... देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके, कांपी उठी धरती
जम्मू कश्मीर से मणिपुर तक... देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके, कांपी उठी धरती
चुनाव आयोग का नया नियम, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अब लोगों को देनी होगी माता-पिता की SIR डिटेल
चुनाव आयोग का नया नियम, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए अब लोगों को देनी होगी माता-पिता की SIR डिटेल
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget