एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के वो 3 बड़े झूठ, जिन्हें कर्नल सोफिया कुरैशी ने दुनिया के सामने किया बेनकाब

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय की तरफ से शनिवार को प्रेस ब्रीफिंग की गई. इस दौरान भारत ने पाकिस्तान की तरफ से लगाए गए झूठे आरोपों का जवाब दिया.

MOD on Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार (10 मई,2025) को सीजफायर का ऐलान हुआ. इस घोषणा के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर शनिवार (10 मई, 2025) को प्रेस ब्रीफिंग की गई. इस दौरान एक बार फिर पाकिस्तान के झूठों का पर्दाफाश किया गया. 

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने सिलसिलेवार ढंग से पाकिस्तान के एक-एक झूठ की सच्चाई बताई. उन्होंने सबसे पहले बताया कि पाकिस्तानी आर्मी दावा करती है कि उसने अपने जेएफ-17 फाइटर जेट से हमारे एस-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया, जो कि बिल्कुल गलत है.

पाकिस्तान के 3 बड़े झूठ को सोफिया कुरैशी ने किया बेनकाब
कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान का दूसरा बड़ा झूठ ये था कि सिरसा, जम्मू, पठानकोट, बठिंडा, नलिया और भुज में हमारी एयरफील्ड है, वो भी पूरी तरह से गलत था. उन्होंने आगे बताया कि पाकिस्तान के झूठे प्रचार अभियान के मुताबिक उनका तीसरा झूठ कि हमारे गोला बारूद के भंडार जो चंडीगढ़ और व्यास में हैं, उनको भी नुकसान पहुंचा है. ये भी पूरी तरह से गलत निकला है. हमने सुबह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी बताया था कि ये सारी चीजें सही सलामत हैं.

सेना के मस्जिदों को नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर सोफिया कुरैशी ने क्या कहा?
सोफिया कुरैशी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि पाकिस्तान ने ये भी आरोप लगाए हैं कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया. मैं ये बिल्कुल स्पष्ट करना चाहती हूं कि भारत एक सेक्युलर देश है और हमारी सेना भारतीय संवैधानिक मूल्यों की बहुत प्यारी झलक है. उन्होंने आखिर में कहा कि भारतीय सशस्त्र बल पूरी तरह से तैयार हैं और सतर्क है. भारत की संप्रुभता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह वचनबद्ध हैं. इस दौरान सेना के कई अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:

Operation Sindoor: पाकिस्तान के हमलों के बीच PM मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ की बैठक, दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने का बना प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
खाड़ी क्षेत्र में अब तक कितने भारतीयों की गई जान? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच भारत सरकार ने दी जानकारी
खाड़ी क्षेत्र में कितने भारतीयों की गई जान? होर्मुज में तनाव के बीच सरकार का चौंकाने वाला आंकड़ा
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी और उमस से राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
Embed widget