एक्सप्लोरर

कपिल का केजरीवाल को खत, लिखा- जिस गुरु से बाण चलाना सीखा उसी पर चलाएंगे तीर

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दो करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप लगाने के बाद अब कपिल मिश्रा ने चिट्ठी लिखी है. यह चिट्ठी केजरीवाल को लिखी गई है. इसमें माफी भी मांगी गई है और चेतावनी भी दी गई है. जानिए इस खत का पूरा मजमून...

यह भी पढ़ें : केजरीवाल को कपिल की चुनौती, ‘इस्तीफा देकर मेरे खिलाफ लड़े चुनाव, आपका हर चक्रव्यूह जानता हूं

आदरणीय अरविंद केजरीवाल जी

यह पत्र आपको लिखते हुए बहुत सारी बातें व यादें मन मे आ रही हैं. आज आपके खिलाफ FIR दर्ज करवाने जा रहा हूँ. भ्रष्टाचार से लड़ना, सच के लिए अड़ना आपसे सीखा था. जिस गुरु से धनुष बाण चलाना सीखा आज उसी पर तीर चलाने है, मन बहुत भारी है पर चुप रहना भी असंभव हैं.

जिन अरविंद केजरीवाल को देख देखकर ये सब सीखा, आज उन्ही अरविंद केजरीवाल से अपने जीवन का सबसे बड़ा युद्ध लड़ने से पहले आशीर्वाद मांगने के लिए यह पत्र लिख रहा हूँ. कृपया मुझे विजय का आशीर्वाद दीजिये. अरविंद जी, आपका दिल जानता है कि सत्येंद्र जैन से किस प्रकार के आपके संबंध है.

आपको मालूम है कि किस प्रकार के पैसों की डील की मैं बात कर रहा हूँ. आपको पता है कि अगर उस दिन सुबह मैंने ACB को पत्र नहीं लिखा होता तो आप मुझे आनन फानन में नहीं हटाते. यह बात आपने कई PAC के साथियों को बताई भी और उन्होंने मुझे बताया. आज सब चुप हैं.

सिर्फ मेरा ईश्वर मेरे साथ है. आपके छल कपट, झूठ और भ्रष्टाचार का चक्रव्यूह मैं तोड़ने निकला हूँ, एकदम अकेला. इस चक्रव्यूह के अंदर आप मुझे घेरोगे, हमले करोगे, अपयश फैलाओगे, झूठा साबित करोगे. मुझे पता है कि आज आप विधानसभा में खुद ही अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश करेंगे.

अपने ही विधायको से तालियां बजवाएँगे, खुद ही मुजरिम, खुद ही जज और खुद ही गवाह भी बनेंगे. खुद के लिए तालियों और मेरे लिए गालियों के बीच इतना ध्यान रखिएगा, मैं आपकी हर चाल जानता और पहचानता हूँ. एक एक कदम फूंक फूंक कर रख रहा हूँ. CBI को जो कुछ मुझे पता है और मैंने देखा है, आज सब बताऊंगा.

वो घर आपका, उसके मुलाजिम आपके, सारा सिस्टम आपका, हर गवाह आपका ये मुझे मालूम हैं. यथा शक्ति लड़ूंगा. या तो आपके चक्रव्यूह को तोड़ कर विजय प्राप्त करूँगा या फिर अभिमन्यु की तरह घेर कर मार दिया जाऊंगा. मुझे दोनों स्वीकार है. हां, एक बात और, मुझे बताया गया है कि आप मेरी विधानसभा की सदस्यता खत्म करवाने की तैयारी कर रहें है.

व्हिप के द्वारा मुझे विधानसभा से हटवाने की तैयारी है. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. बस इतना कहना चाहता हूँ, थोड़ी भी नैतिकता बची है अगर, थोड़ा भी भरोसा है अगर आपको अपने आप पर, तो मेरी एक चुनौती स्वीकार कर लीजिए.

मेरी करावल नगर सीट या आपकी नई दिल्ली की सीट, सीट आप चुन लें. मैं भी इस्तीफा देता हूँ, आप भी चुनाव मैदान में आ जाइए. सीट आपकी मर्जी की, आपके पास धन बल, और लोगों की पूरी टीम, मैं अकेला. आइये लड़ते है चुनाव. है हिम्मत जनता का सामना करने की???

कुर्सी जाने का डर है तो बिना इस्तीफा दिए करावल नगर से मेरे सामने लड़ लीजिये. मैं इस्तीफा देने को तैयार हूँ. और जनता के साथ का भरोसा है तो अपनी नई दिल्ली की सीट से लड़ लीजिये चुनाव. जवाब का इंतजार करूँगा.

एक बात और, कल शाम से अब तक 211 शिकायतें पार्टी व सरकार में भ्र्ष्टाचार से जुड़ी हुई मुझ तक पहुंची है. जो कुछ पिछले दो सालों में पर्दे के पीछे हुआ है वो बहुत दुःखद हैं. देश का भरोसा तोड़ा है आपने और आपके साथ के चार पांच साथियों ने मिलकर.

अरविंद जी, आज अकेला हूँ, सबकुछ मिटा देने के कगार पर हूँ. पर अड़ा हूँ, डटा हूँ. आपकी सारी ताकत, सारी सरकार, सारा पैसा, सारे लोग एक तरफ, और मैं अकेला.  आशीर्वाद दीजिये. आज आपके खिलाफ FIR दर्ज करवाऊंगा, उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूँ.

आपके जवाब का इंतजार है.

आपका

कपिल मिश्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget