एक्सप्लोरर

एसपी अध्यक्ष बनने के बाद बोले अखिलेश, सिर्फ हम में है बीजेपी को रोकने का दम

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘बीजेपी का सामना करने और उसे रोकने का काम सिर्फ समाजवादी पार्टी ही कर सकती है.’’ उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जीएसटी की व्यवस्था बनायी गयी है, उससे बड़े पैमाने पर उद्योग और व्यापारी संकट में आ गये हैं.

आगरा: परिवार में चल रहे खींचतान के बीच अखिलेश यादव को एक बार फिर आज समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुना गया. अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश ने कहा कि उन्हें पिता मुलायम सिंह का आशीर्वाद हासिल है. हालांकि एसपी के इस अधिवेशन में मुलायम सिंह यादव ने शिरकत नहीं की.

ना केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश का किसान संकट में हैं: अखिलेश

अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि ‘‘बीजेपी को रोकने और उसका सामना करने का दम सिर्फ एसपी में है.’’ एसपी के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश को लगातार दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया. अपने पहले संबोधन में एसपी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आज देश के जो हालात हैं, वह किसी से छुपे नहीं हैं. आज ना केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश का किसान संकट में हैं. बीजेपी के लोगों ने प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन जो कर्ज माफ होना चाहिये, वह नहीं हुआ.’’

नोटबंदी और जीएसटी ने छीना नौजवानों का रोजगार

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘बीजेपी का सामना करने और उसे रोकने का काम सिर्फ समाजवादी पार्टी ही कर सकती है.’’ उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जीएसटी की व्यवस्था बनायी गयी है, उससे बड़े पैमाने पर उद्योग और व्यापारी संकट में आ गये हैं. नोटबंदी से जो व्यापार रुका था वह जीएसटी के कारण बंद हो गया. इन दोनों ने मिलकर नौजवानों का रोजगार छीन लिया है.

अपने संबोधन में अखिलेश ने कहा, ‘‘हम समाजवादी लोगों को संकल्प लेना होगा कि हम उनके पहाड़ जैसे झूठ का पर्दाफाश करेंगे.’’ उन्होंने कहा कि बीजेपी जितनी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, उसका झूठ भी उतने ही बड़े पहाड़ जैसा है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में एसपी उत्तर प्रदेश और अपनी मौजूदगी वाले दूसरे राज्यों में बड़ी ताकत से लोकसभा में पहुंचे. ‘‘हमें संकल्प करना होगा कि एसपी और उसकी साइकिल और तेजी से आगे बढ़ती जाए.’’

नेताजी ने हम सबको फोन पर आशीर्वाद दिया: अखिलेश

एसपी अध्यक्ष ने इस मौके पर अपने पिता और एसपी संस्थापक मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि उनकी मुलायम से कई बार फोन पर बात हुई और उनसे आशीर्वाद भी मिला. उन्होंने कहा, ‘‘हमने नेताजी (मुलायम) से भी कहा था कि आज सम्मेलन होने जा रहा है, अगर आप आएंगे तो हम सभी को बहुत अच्छा लगेगा. मैंने उनसे कल भी बात की. सम्मेलन में आने से पहले भी बात की और कहा कि सम्मेलन बहुत बड़ा होगा लेकिन अगर आपका आशीर्वाद नहीं होगा तो पार्टी आगे नहीं बढ़ेगी. इस पर नेताजी ने हम सबको फोन पर आशीर्वाद दिया है.’’

बाद में अपने समापन भाषण में अखिलेश ने कहा कि मुलायम सिंह ने उन का मनोबल बढ़ाया है. नौजवान एसपी के साथ खड़े हैं और आने वाले चुनाव में पार्टी और ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सीबीआई के जरिए लोगों को डराती है, लेकिन समाजवादी किसी से नहीं डरते.

नोटबंदी से सिर्फ बैंकों को फायदा हुआ: अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकारें अन्याय कर रही हैं, उन्हें रोकना होगा. इन सरकारों के अब तक के कार्यकाल में कोई विकास नहीं हुआ है. नोटबंदी से सिर्फ बैंकों को फायदा हुआ है.

अखिलेश ने राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से आये 15 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूर्व में जब भी आगरा में एसपी का अधिवेशन या कार्यकारिणी बैठक हुई है, पार्टी और मजबूत हुई है. इस कार्यक्रम के माध्यम से उम्मीद है कि आने वाले समय में एसपी और मजबूत दिखेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget