एक्सप्लोरर

आसमान छूती महंगाई के बीच चोरी हो रही प्याज, पटना से 328 बोरियां, नासिक से 35 क्विंटल प्याज चोरी

देश में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं. पिछले एक महीने में दाम काफी बढ़ गए हैं और लोगों के घरों का बजट बिगड़ रहा है. हालत ये है कि लोगों ने प्याज का इस्तेमाल काफी कम कर दिया है.

नई दिल्ली: देश में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं. पिछले एक महीने में दाम काफी बढ़ गए हैं और लोगों के घरों का बजट बिगड़ रहा है. हालत ये है कि लोगों ने प्याज का इस्तेमाल काफी कम कर दिया है. जानकार बता रहे हैं कि आने वाले वक्त में प्याज के दाम और बढ़ सकते हैं हालांकि सरकारों और प्रशासन ने इस तरफ ध्यान दिया है और कुछ कदम उठाए हैं.

प्याज के बढ़ते हुए दामों के बीच दो जगहों से प्याज की चोरी की खबरें भी सामने आई हैं. नासिक के एक गोदाम से जहां 35 क्विंटल प्याज चोरी हुआ है वहां पटना के पास भी करीब 8 लाख के प्याज को चोरी कर लिया गया है.

पटना संवाददाता प्रकाश कुमार की खबर के मुताबिक फतुहा में चोरों ने प्याज़ की 328 बोरियां चुरा लीं. चोरों ने प्याज गोदाम का ताला तोड़ कर करीब आठ लाख रुपये का प्याज़ उड़ा लिया. चोर, गोदाम में रखे 328 बोरी प्याज और अलमारी में बंद 1 लाख 73 हजार कैश की चोरी कर आराम से निकल गए.

सुबह जब प्याज़ का थोक विक्रेता गोदाम पर पहुंचा तो ताला टूटे मिले. प्याज़ की बोरियां और कैश गायब थे. गोदाम मालिक ने चोरी की घटना को देखकर पुलिस को खबर दी और एफआईआर लिखवाई. सुचना मिलते पुलिस मौके पर पहुँची और जांच में जुट गयी.

प्रयागराज में भी प्याज ने रुलाया

संगम नगरी प्रयागराज के लोगों को इन दिनों खून के आंसू रुला रही हैं प्याज की आसमान छूती कीमतें. यहाँ प्याज के दाम सत्तर रूपये किलो तक पहुँच गए हैं. प्रयागराज में पिछले एक महीने में प्याज की कीमतें तीन गुने से ज्यादा बढ़ गई हैं. प्याज की बढी हुई कीमतों ने लोगों के घर का बजट बिगाड़कर रख दिया है. बढी हुई कीमतें बिना कटे ही लोगों के आंसू निकाल रही हैं. कीमतों में बढ़ोत्तरी होने की वजह से यहां के लोगों ने प्याज का इस्तेमाल काफी कम कर दिया है. जिन घरों में पहले हफ्ते भर में एक किलो से ज्यादा प्याज इस्तेमाल की जाती थी वहाँ अब महज़ एक पाव से ही काम चलाना पड़ रहा है.

जयपुर का भी हाल बेहाल

दामों में भारी उछाल की वजह से प्याज एक बार फिर आम जनता के आंसू निकालने लगा है. देश भर में भारी बारिश के वजह से प्याज की फसल को हुए नुकसान के कारण मंडियों में प्याज की आवक कम हो गई जिसकी वजह से प्याज के भाव बढ़ते जा रहे हैं. जयपुर में कुछ दिन पहले तक तीस से पैंतीस रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा प्याज अब साठ रुपए को पार कर गया है. एक तरफ जहां जयपुर की सब्जी मंडियों में खरीद के लिए आ रहे लोग भी प्याज के दामों में आये उछाल से परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ विक्रेता मानते हैं कि ग्राहकी कम हो गई है और अभी दाम में राहत के आसार नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget