एक्सप्लोरर

प्याज की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, ट्विटर यूजर्स ने ट्रेंड चलाकर सरकार से पूछे सवाल

ट्विटर पर लोगों ने अलग-अलग तरीके का मीम शेयर कर नाराजगी जाहिर कर दी हैयूजर्स ने #onionprice और #onionpricehike से ये ट्रेंड चलाया है

प्याज की कीमतों में जबरदस्त उछाल आने के बाद ट्विटर पर लोगों ने अलग-अलग तरीके का मीम शेयर कर नाराजगी जाहिर कर दी है. यूजर्स ने #onionprice और #onionpricehike से ये ट्रेंड चलाया है. बता दें कि घरेलू बाजार में उपलब्धता बढ़ाने और प्याज की बढ़ती कीमतों से उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को खुदरा और थोक विक्रेताओं दोनों पर तत्काल प्रभाव से 31 दिसंबर तक के लिए स्टॉक सीमा लागू कर दी. खुदरा व्यापारी अपने गोदाम में अब केवल दो टन तक प्याज का स्टॉक रख सकते हैं, जबकि थोक व्यापारियों को 25 टन तक प्याज रखने की अनुमति होगी. यह कदम प्याज की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिये उठाया गया है. पिछले कुछ हफ्तों में भारी बारिश के कारण उत्पादक क्षेत्रों में प्याज की खरीफ फसल को पहुंचे नुकसान और उसके साथ-साथ इसकी जमाखोरी के कारण प्याज की कीमतें बढ़कर 75 रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गई हैं.

यूजर्स ने दी अपनी प्रतिक्रिया 

ट्रेंड को फॉलो करते हुए यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा,'त्योहार के सीजन में प्याज का दाम बढ़ जाना चिंताजनक है, अगर ऐसा रहा तो आना वाला हर त्योहार फ़ीका रहेगा.' दूसरे यूजर ने लिखा,'सरकार को इस ओर ध्यान देने की ज़रुरत है. अगर महंगाई कम नहीं हुई तो लोग भूखे मर जाएंगे. वहीं, कुछ लोगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी सवाल किए. एक यूजर ने सवाल किया,'आपको नहीं लगता अब इस ओर भी ध्यान देना चाहिए,  हम माध्यम वर्ग के लोगों के लिए भी कुछ करना चाहिए.'

सरकार के पास सिर्फ 25 हजार टन प्याज का बफर स्टॉक बाकी

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार के पास प्याज का महज 25 हजार टन का सुरक्षित भंडार (बफर स्टॉक) बचा हुआ है. यह स्टॉक नवंबर के पहले सप्ताह तक समाप्त हो जाएगा. नाफेड के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार चड्ढा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. देश में प्याज की खुदरा कीमतें 75 रुपये किलो के पार जा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें :- Delhi Air Quality: दिल्ली का सबसे प्रदूषित इलाका बना आनंद विहार, दर्ज किया गया AQI 729 मुस्लिम लीग की महिला विंग ने कहा- शादी की उम्र में देरी से लिव-इन रिलेशनशिप और नाजायज संबंध को मिलेगा बढ़ावा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
Success Story: 10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Embed widget