एक्सप्लोरर

टर्की, ईरान, अफगानिस्तान और मिस्र से प्याज को किया जाएगा आयात

नवम्बर के पहले हफ्ते में बाजार में पहुंचने वाले प्याज के उत्पादन में 25 से 30 फीसदी तक कमी आई है. कीमत की समीक्षा को लेकर बुधवार को खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.

नई दिल्ली: इन दिनों लगातार बढ़ रहे प्याज के दामों ने लोगों को रोने पर मजबूर कर दिया है. वहीं प्याज के दामों में जल्द गिरावट की संभावना भी कम ही है. जिसकी वजह से देश के प्रमुख प्याज उत्पादक राज्यों में उत्पादन में आई कमी आई है. खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि सरकार ने इस कमी की भरपाई के लिए प्याज आयात करने का फैसला किया है.

नवम्बर के पहले हफ्ते में बाजार में पहुंचने वाले प्याज के उत्पादन में 25 से 30 फीसदी तक कमी आई है. कीमत की समीक्षा को लेकर बुधवार को खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद पासवान ने कहा कि प्याज की कीमत कम होने में अभी वक्त लग सकता है. उन्होंने कहा कि सरकार ने इस पर आपूर्ति बढ़ाने के लिए प्याज को आयात करने का फैसला किया है.

प्याज को बढ़ते दामों को देखते हुए खाद्य मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय से सम्पर्क साधा है. जिससे प्याज आयात में तेजी आ सके. वहीं केंद्र सरकार ने टर्की , ईरान , अफगानिस्तान और मिस्र से प्याज आयात करने की अनुमति दे दी है. विदेश मंत्रालय को उम्मीद है कि जल्द ही प्याज के 80 कंटेनर देश में पहुंच जाएंगे. जिससे प्याज की आपूर्ति बढ़ सकेगी. हालांकि सूत्रों के मुताबिक जिन देशों से प्याज के आयात करने की योजना है वहां भी प्याज की कीमत ज्यादा ही है.

आपको बता दें कि पिछले एक हफ्ते में प्याज के दाम में 40 से 50 फीसदी तक की बढोत्तरी हुई है. दिल्ली में भी खुले बाजार में प्याज की कीमत 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है. पहले उम्मीद थी कि नवम्बर के पहले हफ्ते में प्याज की नई फसल आने से दाम में कमी आएगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget