एक्सप्लोरर

कश्मीर के बडगाम में संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, सर्च अभियान में बरामद हुए हथियार

तलाशी अभियान के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा गया. उनके कब्जे से एक चीनी पिस्तौल, एक हथगोला, छह एके मैगजीन और 147 गोलियां बरामद की गई हैं.

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में बृहस्पतिवार को थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध आतंकवादी को पकड़ लिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर में बडगाम के पठानपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार सुबह इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया.

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा गया. उनके कब्जे से एक चीनी पिस्तौल, एक हथगोला, छह एके मैगजीन और 147 गोलियां बरामद की गई हैं.’’

हालांकि अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि संदिग्ध को मुठभेड़ स्थल से गिरफ्तार किया गया है या उस आम इलाके से पकड़ा है जिसकी अभियान के लिए घेराबंदी की गई थी.

पिछले 4 दिनों में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 14 आतंकियों को मार गिराया है. वहीं पाकिस्तान की ओर से LoC पर गोलीबारी बढ़ी है. सुरक्षाबलों का मानना है कि आतंकियों की घुसपैठ के लिए पाकिस्तान ये गोलीबारी कर रहा है.

जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की सीमा से सटे लॉन्चिंग पैड्स में घुसपैठ के लिए तैयार खड़े आतंकियों को भारत मे भेजने के मकसद से पाकिस्तान सीमा पर लगातार युद्धविराम उल्लंघन कर रहा है. बुधवार देर रात जम्मू के राजौरी-मेंढर सेक्टर में हुई फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया.

ये भी पढ़ें

पठानकोट में लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार, गोला-बारूद बरामद-बड़ी साजिश की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget