एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 14 सितंबर को होगा- सूत्र

दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के लिए प्रधान सचिव (कानून) के एक प्रस्ताव पर पांच सितम्बर को कैबिनेट द्वारा विचार किया गया और उसे मंजूरी दी गई.

नई दिल्ली: दिल्ली मंत्रिमंडल ने विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 14 सितम्बर को बुलाने का फैसला किया है. यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने सोमवार को दी. सूत्रों ने बताया कि दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के लिए प्रधान सचिव (कानून) के एक प्रस्ताव पर पांच सितम्बर को कैबिनेट द्वारा विचार किया गया और उसे मंजूरी दी गई.

उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते सत्र विभिन्न सुरक्षा उपायों के साथ आयोजित होगा, जिसमें विधायकों एवं कर्मचारियों की जांच शामिल होगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विधानसभा सत्र में भाग लेने से पहले सभी का कोरोना टेस्‍ट करावाया जाएगा. विधानसभा अध्‍यक्ष, मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सभी मंत्री और विधायक सभी का कोरोना टेस्ट किया जाएगा.

सदन की कार्यवाही के दौरान सभी स्‍टॉफ और जनप्रतिनिधियों को मास्‍क लगाकर रहना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. साथ ही एंट्री से पहले सभी सदस्‍यों का गेट पर थर्मल स्‍क्रीनिंग से तापमान चेक किया जाएगा. बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर ये फैसला लिया गया है.

रविवार को दिल्ली में कोरोना के 3,256 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1.90 लाख के पार हो गई. बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमित 29 व्यक्तियों की मौत हो गई. बीते 2 महीने के दौरान दिल्ली में कोरोना रोगियों की संख्या में लगातार कमी आई थी. हालांकि अब दिल्ली में दिल्ली में कोरोना की टेस्टिंग बढ़ने के साथ ही कोरोना पॉजिटिव मामलों में भी तेजी आई है. बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना की जांच के लिए 9217 आरटी पीसीआर और 26,829 एंटीजन टेस्ट किए गए.

रविवार को दिल्ली सरकार ने कोरोना बुलेटिन जारी करते हुए कहा, "बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3256 नए मामले सामने आए हैं. इसी दौरान 2188 कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं. 24 घंटे के दौरान ही दिल्ली में 29 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई. दिल्ली में अब तक 4,567 व्यक्ति कोरोना के कारण जान गंवा चुके हैं.

राष्ट्रीय राजधानी में कुल 1,91,449 व्यक्तियों को कोरोना हुआ और इनमें से 1,65,973 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं. दिल्ली में फिलहाल 20,909 सक्रिय कोरोना रोगी हैं. इनमें से 11 हजार कोरोना रोगियों का उपचार उनके घरों पर ही चल रहा है.

ये भी पढ़ें:

लद्दाख में तनाव के बीच चीन ने अरुणाचल प्रदेश को अपना बताया, लापता 5 भारतीय को लेकर कही ये बात

जम्मू: मंदिर परिसर में पार्किंग और शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाए जाने का विरोध, विपक्ष ने BJP पर लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget