एक्सप्लोरर

Natural Calamity: केदारनाथ पर मंडरा रहा है खतरा, पिछले 9 दिनों में तीन बार आया एवलांच- रिसर्च में जुटी टीमें

Avalanches: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के पास नौ दिन में तीन बार एवलांच आ चुके हैं. इससे कुदरत के बर्फीले हमले की आशंका गहरा गई है. वैज्ञानिक शोध में जुट गए हैं.

Kedarnath Avalanches: देवभूमि के रूप में जानी जाने वाली उत्तराखंड की धरती पर बड़ी प्राकृतिक आपदा होनी की आशंका है. कुदरत बर्फीला हमला कर सकती है. दरअसल, केदारनाथ धाम के पास नौ दिनों में तीन बार एवलांच आ चुके हैं. हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक इसके कारणों को खोज रहे हैं.

पर्वतों के शिखर पर जमा बर्फ जब अपनी जगह से खिसकने लगती है और तेजी नीचे गिरने लगती है तो इसे एवलांच कहते हैं. पिछले शनिवार (1 अक्टूबर) को केदारनाथ में एवलांच आया था. केदारनाथ धाम से करीब सात किलोमीटर दूर पहाड़ से हजारों टन बर्फ खिसककर नीचे आ गिरी थी. वहीं, पिछले 22 सितंबर को केदारनाथ से पांच किलोमीटर ऊपर चौराबाड़ी ताल के पास ग्लेशियर के कैचमैंट में एवलांच आया था.

वैज्ञानिक शोध में जुटे

बताया जा रहा है कि इन एवलांच में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन स्थानीय लोग सहमे हुए हैं. सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है और एनडीआरएफ को अलर्ट किया है. 

केदारनाथ धाम के पास बार-बार एवलांच आने पर वैज्ञानिक भी चौकन्ने हो गए हैं. चौराबाड़ी ग्लेशियर पर रिसर्च के लिए वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान और रिमोट सेंसिंग संस्थान के वैज्ञानिक चौराबाड़ी पहुंच गए हैं. चौराबाड़ी ग्लेशियर ने ही 2013 में केदारनाथ धाम में तबाही मचाई थी. उस तबाही को याद कर आज भी बदन सिहर उठता है.

क्या हुआ था 2013 को?

2013 में 13 से 17 जून के बीच बारिश थम नहीं रही थी. इससे चौराबाड़ी ग्लेशियर पिघलने लगा था, जिससे मंदाकिनी नदी में उफान आ गया था. नदी की बाढ़ प्रलय साबित हुई. इसकी चपेट में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी नेपाल का हिस्सा भी आया था. इसके कारण भूस्खलन भी हुए थे. सैलाब में क्विंटलों वजनी पत्थर बहते हुए तबाही मचा रहे थे. 

केदारनाथ धाम में आई जल प्रलय ने लगभग 5000 जिंदगियां लील ली थीं. डेढ़ सौ ज्यादा छोट-बड़े पुल बह गए थे. सैकड़ों किलोमीटर की सड़कें खत्म हो गई थी. आंकड़ों के मुताबिक, 13 हजार हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि को नुकसान हुआ था, नौ राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य के 35 हाईवे, 2385 सड़कें, 86 वाहन पुल और 172 छोट-बड़े पुल बह गए थे या उन्हें नुकसान पहुंचा था. इस आपदा में लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया था.

ये भी पढ़ें

उत्तरकाशी एवलांच हादसे में 4 की मौत, आज फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, डोकरानी बामक ग्लेशियर भेजे गए SDRF के 5 जवान

Pauri Bus Accident Update: पौड़ी गढ़वाल बस हादसे में अब तक 25 की मौत, SDRF ने रातों -रात 21 लोगों को बचाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget