एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के दौरान पूरा वेतन देने के खिलाफ याचिका पर SC ने कहा- मजदूर और उद्योग समझौते का प्रयास करें

कई उद्योगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्रीय गृह मंत्रालय के 29 मार्च के आदेश को चुनौती दी थी इस आदेश में लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों को पूरा वेतन देने के लिए कहा गया था.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर उद्योग और मजदूर संगठन चाहे तो लॉकडाउन के 54 दिनों के वेतन को लेकर समझौता कर सकते हैं. कोर्ट ने यह आदेश उद्योगों की उस याचिका पर दिया, जिसमें इस अवधि का पूरा वेतन देने के सरकार के आदेश को चुनौती दी गई है. कोर्ट ने सरकार को इस अधिसूचना की वैधता पर 4 हफ्ते में हलफनामा दाखिल करने को कहा है.

कई उद्योगों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्रीय गृह मंत्रालय के 29 मार्च के आदेश को चुनौती दी थी. इस आदेश में लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों को पूरा वेतन देने के लिए कहा गया था. कुछ उद्योगों का कहना था कि जब उत्पादन पूरी तरह से बंद है, तब मजदूरों को पूरा वेतन दे पाना संभव नहीं है. जबकि कुछ का कहना था कि आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन करने के चलते उनके यहां काम तो हो रहा है लेकिन सभी मजदूर उस में हिस्सा नहीं ले रहे. जो मजदूर घर बैठे हैं, उनको काम करने वाले मजदूरों के बराबर वेतन नहीं दिया जा सकता.

सुप्रीम कोर्ट में मामला आने के बाद 17 मई को सरकार ने इस आदेश को वापस ले लिया. लेकिन उद्योगों को कहना था कि वह इस दौरान के 54 दिन के लिए पूरा वेतन देने में असमर्थ हैं.

मामले की सुनवाई के दौरान सरकार के आदेश की वैधता पर भी सवाल उठे थे. कोर्ट ने कहा था कि इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट एक्ट के तहत विवाद की स्थिति में उद्योग को कर्मचारियों का 50 फ़ीसदी वेतन देने के लिए कहा जा सकता है. लेकिन सरकार ने सौ फ़ीसदी वेतन देने के लिए कह दिया. इस आदेश की वैधता की पड़ताल जरूरी है.

4 जून को हुई सुनवाई में केंद्र सरकार की तरफ से अदालत में पेश हुए एटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कहा था, "29 मार्च का आदेश मजदूरों के हित को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया था. सरकार चाहती थी कि उन्हें बिना पैसों के गुजारा न करना पड़े. लेकिन अब अगर उद्योग और मजदूर संगठन पैसों के भुगतान को लेकर आपस में किसी समझौते पर पहुंच सकते हैं, तो सरकार इसका विरोध नहीं करेगी."

आज कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा है कि 29 मार्च से 17 मई के बीच के 54 दिन की अवधि के लिए उद्योग और मजदूर संगठन आपस में समझौते की कोशिश कर सकते हैं. अगर उनके बीच किसी तरह का समाधान न हो पा रहा हो, तो श्रम विभाग की मदद ली जा सकती है. सरकार ने वेतन के पूरे भुगतान को लेकर जो आदेश जारी किया था, उसकी वैधता पर सुनवाई जरूरी है. इसलिए, सरकार इस पहलू पर हलफनामा दाखिल करे. मामले की सुनवाई जुलाई के आखिरी सप्ताह में होगी.

नोएडा में होम क्वारंटीन की इजाजत न होने पर SC ने उठाया सवाल, पूछा- राष्ट्रीय गाइडलाइंस से अलग फैसला क्यों लिया?

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
करोड़ों की गड़बड़ी मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री ईवी वेलु से होगी पूछताछ, इस दिन पेश होने का फरमान
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget