एक्सप्लोरर

जेपी नड्डा होंगे बीजेपी के नए अध्यक्ष, पीएम मोदी की मौजूदगी में 20 जनवरी को होगा एलान

जेपी नड्डा को बीजेपी का अध्यक्ष चुने जाने के लिए संगठन चुनाव की पूरी प्रक्रिया का पालन होगा.

ई दिल्ली: जेपी नड्डा 20 जनवरी को बीजेपी के 11 वे राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे. बता दें कि कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना जाना लगभग तय है. फिलहाल बीजेपी के संगठन के चुनाव चल रहे हैं. बीजेपी के संविधान के मुताबिक 50 फीसदी से ज्यादा राज्य इकाइयों के चुनाव हो जाने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकता है. माना जा रहा है कि 19 जनवरी तक बीजेपी के 55 फीसदी से ज्यादा राज्य इकाइयों के चुनाव पूरे हो जाएंगे और उसके बाद ही 20 जनवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा.

जेपी नड्डा को बीजेपी का अध्यक्ष चुने जाने के लिए संगठन चुनाव की पूरी प्रक्रिया का पालन होगा. बीजेपी के संविधान के मुताबिक कम से कम 51 फीसदी राज्यों के चुनाव हो जाने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकता है और इसी प्रक्रिया के तहत जेपी नड्डा को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा. सूत्रों के मुताबिक सुबह 10:00 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. 2:00 बजे तक नाम वापसी का समय दिया जाएगा और उसके बाद शाम 4:00 बजे तक बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी.

माना जा रहा है कि जेपी नड्डा के अतिरिक्त किसी अन्य नेता की राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नामांकन करने की संभावना लगभग नगण्य है और इसलिए जेपी नड्डा का बीजेपी के ग्यारहवें अध्यक्ष के रूप में चुना जाना तय है.

आपको बता दें जेपी नड्डा छात्र राजनीति के समय एबीवीपी से जुड़े और संगठनों के विभिन्न पदों पर रहते हुए पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश से विधायक चुने गये थे. उसके बाद वे राज्य और केंद्र में मंत्री भी रहे हैं. वे 1994 से 1998 तक विधानसभा में पार्टी के नेता भी रहे. इसके बाद वे दोबारा 1998 में विधायक चुने गये. इस बार उन्हें स्वास्थ्य और संसदीय मामलों का मंत्री बनाया गया.

2007 में उन्हें फिर से चुनाव जीतने का अवसर मिला और प्रेम कुमार धूमल की सरकार में उन्हें वन-पर्यावरण, विज्ञान व टेक्नालॉजी विभाग का मंत्री बनाया गया. 2012 में जेपी नड्डा को राज्यसभा का सांसद चुना गया. उन्हें मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय की कमान सौंपी गई.

राष्ट्रीय राजनीति में जेपी नड्डा साल 2010 में आए. जब तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया. इसके बाद वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए और बाद में अमित शाह ने उन्हें अपनी टीम में राष्ट्रीय महासचिव बनाया.

जेपी नड्डा की पहचान मृदुभाषी और संगठन के जानकार नेता के रूप में है. अब जब भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुने जाएंगे तो वह पार्टी के 11 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे.

ये भी पढ़ें-

CAA: नागरिकता कानून पर बोले माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला- भारत में जो हो रहा है, वो दुखद

CAA: शाहीन बाग-कालिंदी कुंज सड़क खुलवाने की मांग पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, एक महीने से जमे हैं प्रदर्शनकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 7 जिलों को मिली हिल काउंसिल; स्थानीय संगठनों ने खोला मोर्चा
'अमीरों का कुछ नहीं बिगड़ेगा, गरीबों के बच्चे...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के लिए शशि थरूर का ओपन लेटर
'अमीरों का कुछ नहीं बिगड़ेगा, गरीबों के बच्चे...', प्रदर्शन कर रहे युवाओं के लिए शशि थरूर का ओपन लेटर
'3 करोड़ दो, मंत्री बन जाओ'... केरल की कांग्रेस विधायक को आया कॉल, सच सामने आने पर उड़ गए होश!
'3 करोड़ दो, मंत्री बन जाओ'... केरल की कांग्रेस विधायक को आया कॉल, सच सामने आने पर उड़ गए होश!

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget