एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में रिश्वतखोर भाजपा नेत्री को कराया गिरफ्तार

महिला नेता पर मोबाइल चोरी में पकड़े गए युवक को बचाने के एवज में 50 हजार रुपये लेने का आरोप है. रकम देने के बाद भी युवक जेल गया तो परिजनों ने सीएम से शिकायत कर दी.

गोरखपुर: जेल जाने से बचाने के नाम पर रिश्वत लेना भाजपा की महिला नेत्री को महंगा पड़ गया. पीड़ित द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत के बाद पुलिस ने महिला नेत्री को गोरखनाथ पुल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी युवक को छुड़ाने के एवज में दी गई 50 हजार रुपये की रकम भी महिला नेत्री के घर से बरामद हुई.

दरअसल, महिला नेता पर मोबाइल चोरी में पकड़े गए युवक को बचाने के एवज में 50 हजार रुपये लेने का आरोप है. रकम देने के बाद भी युवक जेल गया तो परिजनों ने सीएम से शिकायत कर दी.

कूड़ाघाट आवास विकास कालोनी की रहने वाली भारतीय जनता पार्टी महानगर में मंत्री सरिता सिंह पर आरोप है कि उन्होंने मोबाइल छीनने के आरोप में 13 अक्तूबर को कैंट पुलिस द्वारा पकड़े गए हर्षित पाण्डेय को जेल जाने से बचाने का वायदा किया. उन्होंने हर्षित के गिरफ्तार न किए जाने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की. हर्षित की मां रीता पाण्डेय ने बेटे को छुड़ाने के लिए कैंट थाने पहुंची थी जहां उनकी मुलाकात भाजपा नेत्री से हुई थी. भाजपा नेत्री ने रकम की मांग करते हुए छुड़ाने का आश्वासन दिया था. उसी दिन रीता ने पैसे का इंतजाम कर सरिता को रकम दे दी थी. लेकिन उसके बाद भी हर्षित जेल चला गया. हर्षित के परिजन तब रकम वापस मांगने लगे लेकिन सरिता सिंह लौटा नहीं रही थी. शुक्रवार को इसी बात की शिकायत लेकर हर्षित के परिजनों ने अपनी पड़ोसी रिश्तेदार प्रभा पाण्डेय के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शिकायत की. प्रभा पाण्डेय इलाहीबाग तिवारीपुर की निवासी हैं.

पुलिस ने 50 हजार रुपये बरामद किए

मुख्यमंत्री ने तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए. उसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने पीड़ित परिवार से लिखित शिकायत लेकर सरिता सिंह को गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर उनके घर से 50 हजार रुपये की रकम बरामद की. सरिता सिंह को महिला थाना लाया गया जहां उनकी गिरफ्तारी संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण की गई. महिला थाना की एसएचओ शालिनी सिंह ने बताया कि सरिता सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420 और 406 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

हर्षित मोबाइल छीनैती की तीन वारदातों में आरोपी

13 अक्तूबर को हर्षित को कैंट थाना क्षेत्र से एसआई राजकुमार ने पकड़ा था. एचएसओ कैंट मनोज पाठक ने बताया कि पूछताछ में मोबाइल छिनैती की तीन वारदातों को हर्षित ने स्वीकार किया था.

कौन है सरिता सिंह? 

भारतीय जनता पार्टी महानगर की टीम में मंत्री नियुक्त होने के पूर्व सरिता सिंह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में पदाधिकारी थी. इसके पूर्व वे भाजपा के मालवीय नगर मण्डल में पदाधिकारी रही हैं. गिरधरगंज कूड़ाघाट महादेव झारखण्डी वार्ड संख्या 20 से पार्षद पद के लिए अपनी प्रत्याशिता जता रही सरिता सिंह आवास विकास कालोनी कूड़ाघाट की रहने वाली हैं. उनके पति महिपाल सिंह रेलवे मैकेनिकल कोआपरेटिव बैंक में कर्मचारी हैं. महिपाल की तबीयत पिछले एक साल से खराब है. बताया जाता है कि वह महिला मोर्चा में थी तो काफी सक्रिय थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी दो बार इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच
धर्मेंद्र प्रधान ने खुद की थी इस्तीफे की पेशकश? सरकार ने नहीं किया मंजूर, क्या है सच
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget