एक्सप्लोरर

COVID 19 Cases In Mumbai: मुंबई में कोरोना की खतरनाक रफ्तार, 8082 नए केस आए, 11 महीने का बच्चा भी ओमिक्रोन से संक्रमित

COVID 19 Cases In Mumbai: मुंबई में कोरोना के मामले खतरनाक रफ्तार से बढ़ रहे हैं. सोमवार को 8082 नए केस की पुष्टि हुई है.

COVID 19 Cases In Mumbai: मुंबई में कोरोना (Coronavirus) के नए मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी जारी है. शाम के करीब साढ़े सात बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 8082 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इनमें 40 ओमिक्रोन वेरिएंट  से संक्रमित हैं. 40 मरीजों में से दो बच्चे भी हैं. एक बच्चा 6 साल का है तो वहीं दूसरा सिर्फ 11 महीना का. पहला बच्चा दोहा से आया वहीं दूसरा बच्चा तंजानिया से आया है. दोनों ही बच्चों में कोराना के लक्षण नहीं हैं.

शहर में ओमिक्रोन वेरिएंट से अब तक 368 लोग संक्रमित हुए हैं. बीएमसी के मुताबिक, आज 622 मरीज संक्रमण से उबरे हैं और दो मरीजों की मौत हुई है. रविवार को मुंबई में 8063 नए केस आए थे.

पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो 24 घंटे में 12,160 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 11 की मौत हुई है. राज्य में इस समय 52,422 एक्टिव मरीज हैं.

मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामले
02 जनवरी- 8063
01 जनवरी- 6347
30 दिसंबर- 3671
29 दिसंबर- 2510
28 दिसंबर- 1377
27 दिसंबर- 809
26 दिसंबर- 922
25 दिसंबर- 757
24 दिसंबर- 683
23 दिसंबर- 602
22 दिसंबर- 490
21 दिसंबर- 327

मुंबई (Mumbai) में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि होने के बीच, सोमवार को नगर निकाय ने कक्षा 1 से 9 और 11 के लिए सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के छात्रों को इस फैसले के दायरे से बाहर रखा गया है और इसका अर्थ है कि वे स्कूलों में पढ़ाई करने जा सकते हैं. पहले के निर्देशानुसार, कक्षा 1 से 9 और 11 के छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी.

Corona Vaccination: पहले ही दिन 40 लाख से अधिक बच्चों को दिया गया कोरोना का टीका, पीएम मोदी ने की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget