एक्सप्लोरर

Omicron: 20-30 साल के युवाओं को चपेट में ले रहा ओमिक्रोन, दुनिया में 24 घंटे में 13 मौतें, ये हैं लक्षण

Omicron Deaths: ओमिक्रोन से बीते चौबीस घंटों में 13 मौत हुई हैं. अब तक कुल मिलाकर 14 लोग ओमिक्रोन का शिकार हो गए हैं.

Omicron Cases in World: अब तक कम खतरनाक समझे जाने वाले ओमिक्रोन ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है. ओमिक्रोन से बीते चौबीस घंटों में 13 मौत हुई हैं. अब तक कुल मिलाकर 14 लोग ओमिक्रोन का शिकार हो गए हैं. WHO ने फिर चेतावनी दी है कि ओमिक्रोन का तूफान आ रहा है. ये वायरस बीस से तीस साल की उम्र के युवाओं में ज्यादा फैल रहा है. 

बढ़ता जा रहा है ओमिक्रोन से मौत का आंकड़ा

रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन में अब तक ओमिक्रोन से 12 लोग दम तोड़ चुके हैं. हालांकि सरकार ने अब तक सिर्फ एक शख्स की ओमिक्रोन से मौत की पुष्टि की है. वहीं इजरायल के सोरोका अस्पताल में ओमिक्रोन से पहली मौत हो गई है. 60 साल का शख्स दो हफ्ते तक अस्पताल में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया. 
वहीं अमेरिका से भी एक शख्स की मौत की खबर है. बताया जा रहा है इस शख्स ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी. 

हैरिस काउंटी की जज लीना हिडाल्गो ने कहा, मैं भी समझती हूं कि मौजूदा न्यूज से हर कोई स्तब्ध है, इस तरह की खबरों से हर कोई थक चुका है. पर जैसी आशंका थी कोरोना का नया वेरिएंट पूरी ताकत के साथ अमेरिका में दाखिल हो चुका है.

अमेरिका ने जितने नए कोरोना केस सामने आए हैं, उसमें 73 फीसदी केस ओमिक्रोन के ही हैं. एक हफ्ते में ही ओमिक्रोन के केस छह गुना बढ़ गए हैं. वहीं यूरोप के WHO चीफ ने दुनिया को साफ-साफ चेतावनी दे दी है. 

WHO के क्षेत्रीय निदेशक डॉ हन्स कुल्ग ने कहा, ओमिक्रोन के मामले में हम देख सकते हैं, अगर एक देश सुरक्षित नहीं है तो ये दुनिया सुरक्षित नहीं हैं. यूरोपीय महाद्वीप इस समय ओमिक्रोन से सबसे ज्यादा पीड़ित है. ब्रिटेन ही नहीं पूरे यूरोप में ओमिक्रोन तूफानी गति से बढ़ रहा है. 

कुल्ग ने आगे कहा, हम देख सकते हैं एक और तूफान आ चुका है. ओमिक्रोन डेनमार्क, पुर्तगाल और ब्रिटेन समेत कई देशों में दूसरे वेरिएंट से आगे निकल गया है. हर डेढ़ से तीन दिन में मामले दोगुने हो रहे हैं. ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया. कुछ हफ्तों में ही ओमिक्रोन कई और देशों में सबसे ज्यादा फैला होगा. पहले से बोझ उठा रहे हेल्थ सिस्टम पर ढह जाने का खतरा है. WHO ने यूरोप को लेकर जो बातें कही हैं  वो चिंता पैदा करने वाली हैं.

क्या हैं लक्षण

89 फीसदी केसों में खांसी, रात में पसीना आना, गले में दर्द या खराश (स्क्रेची थ्रोट) और बुखार के लक्षण दूसरे वेरिएंट से मिलते-जुलते हैं. अमेरिका में जांच किए गए पहले 43 मामलों के सीडीसी विश्लेषण के मुताबिक, ओमिक्रोन के सबसे आम लक्षण खांसी, थकान,  और नाक बहना है. ओमिक्रोन वेरिएंट इम्यूनिटी सिस्टम पर काफी असर डाल रहा है. जिन लोगों को दोनों वैक्सीन लग चुकी हैं, उन्हें भी सतर्क रहने की जरूरत है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget